{"_id":"6a6b93b709a4b00a1e0215d2","slug":"three-lives-extinguished-in-the-tragedy-two-brothers-lost-their-lives-together-narnol-news-c-17-roh1007-896521-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हादसे में बुझ गए तीन चिराग, एक साथ चली गई दो भाइयों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हादसे में बुझ गए तीन चिराग, एक साथ चली गई दो भाइयों की जान
विज्ञापन
12-रोहतक के कलानौर के पास 152-डी पर हुए सड़क हादसे में ट्रक में घुसी गाड़ी। स्रोत : परिजन
नारनौल/रोहतक। शहर की रामकरण दास कॉलोनी निवासी दो सगे भाइयों मनीष जैन (50) और मनोज जैन (45) की वीरवार तड़के रोहतक के खैरड़ी मोड़ के पास हुए भीषण हादसे में मौत हो गई। हादसे में सिरोही बहाली के जालपोड़ा की ढाणी निवासी संदीप की भी जान चली गई। दुर्घटना के समय कार मनोज जैन चला रहे थे।
नारनाैल निवासी आयुष जैन ने बताया कि उनके पिता मनीष कुमार जैन (53) व चाचा मनोज कुमार जैन (50) का राजस्थान के नीमकाथाना में सेंट पाउडर का क्रशर प्लांट है। वे कारोबार के सिलसिले में ही मंगलवार को जालंधर गए थे।
वीरवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे नारनौल लौटते समय रोहतक में 152-डी हाईवे पर खैरड़ी मोड़ के पास आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे उनकी टाटा पंच कार ट्रक में घुस गई। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद नारनाैल की रामकरण दास कॉलोनी में शोक का माहौल है। दोनों भाइयों की एक साथ मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मोहल्ले के लोग इस घटना से गमगीन हैं।
चाय की दुकान चलाते थे संदीप
संदीप सिरोही बहाली के पास पेट्रोल पंप के नजदीक चाय की दुकान चलाते थे। इसके अलावा वह ट्रांसपोर्टर भी थे जो बड़ी गाड़ियां रखते थे। उनके परिवार में छह वर्षीय बेटा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
दो साल पहले दिवाली पर खरीदी थी कार
हादसे के बाद रोहतक पहुंचे पहुंचे उनके व्यावसायिक सहयोगी त्रिलोक शर्मा ने बताया कि दोनों भाई हमेशा सादा जीवन जीते थे। दोनों भाई संदीप की गाड़ी से ही माल सप्लाई करते थे। दोनों भाइयों ने 2024 में दिवाली पर नई कार खरीदी थी। वे सामान्य कामों के लिए स्कूटी का इस्तेमाल करते थे जबकि व्यापारिक कार्यों के लिए अक्सर ड्राइवर साथ ले जाते थे। इसी कार में दोनों मंगलवार सुबह 5 बजे पंजाब के लिए घर से रवाना हुए थे।
कार के उड़ गए परखच्चे
टक्कर इतनी भयानक थी कि कार अगली सीट तक ट्रक के अंदर घुस गई। कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों को शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार को ट्रक के नीचे से निकालकर शवों को बाहर लाया गया। हादसे के बाद ट्रक के चालक-परिचालक मौके से भाग गए।
दोनों भाइयों के हैं दो-दो बच्चे
मनीष और मनोज अपने-अपने परिवार के साथ रहते थे। दोनों के दो-दो बच्चे हैं। मनीष जैन की बेटी रोहतक से आर्ट एंड क्राफ्ट का कोर्स कर रही है जबकि बेटा पिता के कारोबार में सहयोग करता है। मनोज जैन की दोनों बेटियां अभी स्कूल में पढ़ रही हैं।
देर शाम नारनाैल पहुंचे शव
मनीष, मनोज व संदीप के शव देर शाम नारनाैल पहुंचे। पुलिस और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने में करीब 10 घंटे लग गए। मृतकों के चाचा बाबूलाल जैन ने बताया कि हादसा सुबह हुआ था और शव शाम 5 बजे के बाद रोहतक पीजीआई से नारनौल के लिए रवाना किए गए। शुक्रवार सुबह दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
-- -- -- -- --
मनीष को नहीं आती थी कार चलानी, मनोज चलाकर ले गए थे कार
त्रिलोक शर्मा ने बताया कि मनोज को कार चलानी आती थी लेकिन बाइक चलानी नहीं आती थी। मनीष को कार चलानी नहीं आती थी लेकिन बाइक चलाना जानते थे। हादसे के समय मनोज ही कार चला रहे थे। मनोज लैपटॉप और स्मार्ट फोन का भरपूर तरीके से इस्तेमाल करते थे। वहीं, मनीष इसकी जानकारी नहीं थी। दोनों में इतना स्नेह था कि भाई और दोस्त बनकर साथ रहते थे।
-- -- -- -- -
रोहतक में इस साल हो चुकी है सड़क हादसों में 114 लोगों की मौत
जनवरी 2026 से जून 2026 तक जिले में कुल 190 सड़क हादसे दर्ज किए गए जिनमें 114 लोगों की जान जा चुकी है। हादसों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना 25 प्रतिशत की कमी आई है लेकिन मौतों में 16% की वृद्धि हुई है। 152-डी पर इस साल इससे पहले कलानौर क्षेत्र में दो हादसे हुए हैं।