फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three employees absent after being assigned election duty in Narnaul, did not respond to show cause notice

Narnaul: चुनाव में ड्यूटी लगाने के बाद तीन कर्मचारी रहे गैरहाजिर, कारण बताओ नोटिस का नहीं दिया जवाब; केस दर्ज

Thu, 30 May 2024 12:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 30 May 2024 12:22 PM IST
सार

पुलिस शिकायत में बताया गया कि लोकसभा आम चुनाव के अंतर्गत नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में मतदान करवाने के लिए बतौर पीओ/एपीओ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त महेंद्रगढ़ द्वारा अधिकारी व कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी।

विज्ञापन
Three employees absent after being assigned election duty in Narnaul, did not respond to show cause notice
नारनौल सिटी थाना - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौल के नांगल चौधरी विधानसभा में चुनाव के समय ड्यूटी लगाने के बाद तीन कर्मचारी नहीं पहुंचे। जिसके बाद सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त की तरफ से कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन इसका भी तीनों ने जवाब नहीं दिया। जिसके बाद अब तीनों के खिलाफ अतिरिक्त उपायुक्त ने नारनौल सिटी थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस शिकायत में बताया गया कि लोकसभा आम चुनाव के अंतर्गत नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में मतदान करवाने के लिए बतौर पीओ/एपीओ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त महेंद्रगढ़ द्वारा अधिकारी व कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी। परंतु पोलिंग पार्टी डिस्पैच के दौरान जब अधोहस्ताक्षरी द्वारा नियुक्त स्टाफ के माध्यम से हाजरी ली गई तो तीन अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिसके लिए इनको दो बार कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया।
विज्ञापन


परंतु निर्धारित तिथियों को अधिकारी/कर्मचारी द्वारा अधोहस्ताक्षरी के सम्मुख जवाब प्रस्तुत नही किया गया। उन्होंने शिकायत में उनके खिलाफ जनप्रतिनिधित अधिनियम 1951 की धारा 134 के अंतर्गत नियमानुसार मामला दर्ज करने की बात कही। शिकायत में एमपीएचडब्ल्यू विकेश कुमार, मार्केट कमेटी अटेली से अमित कुमार,  क्लर्क सत्यवीर बीईओ के नाम दर्ज करवाए गए हैं। इस शिकायत की एक-एक प्रति रिटर्निंग अधिकारी एवं उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी और सचिव मार्केट कमेटी अटेली को भेजी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed