फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three criminals from Rajasthan caught

Mahendragarh-Narnaul News: राजस्थान के तीन अपराधियों को पकड़ा

Wed, 25 Oct 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 25 Oct 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Three criminals from Rajasthan caught
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान के विभिन्न थाने में दर्ज अलग-अलग मामलों में फरार तीन और आरोपियों को काबू कर राजस्थान पुलिस के सुपुर्द किया है। थाना सदर नारनौल पुलिस ने लड़ाई-झगडे के मामले में आरोपी रामफल वासी रामबास को पकड़ कर थाना बहरोड़ की पुलिस टीम के हवाले किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2011 में मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में आरोपी वांछित था, जिसे थाना सदर नारनौल की टीम ने पकड़ कर राजस्थान के पुलिस के हवाले किया है। दूसरे मामले में आरोपी संजीव वासी मेई को पकड़ कर थाना नागौर पुलिस के हवाले किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2012 में थाना नागौर में एक्सीडेंट का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी राजस्थान के वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था, जिसे महेंद्रगढ़ पुलिस ने पकड़ कर राजस्थान के नागौर पुलिस के हवाले किया है। इसके अलावा पुलिस ने पांच साल से फरार चल रहे आरोपी को काबू कर राजस्थान पुलिस के हवाले किया गया। महेंद्रगढ़ पुलिस की स्पेशल स्टाफ कनीना टीम ने राजस्थान में डकैती, अपहरण, वसूली के मामले में फरार चल रहे आरोपी रोहित उर्फ गोलू निवासी गुढ़ा को को काबू कर राजस्थान पुलिस के हवाले किया है।आरोपी के खिलाफ 2018 में अपहरण, डकैती व वसूली के मामले दर्ज हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed