फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three arrested for kidnapping and assaulting due to enmity

रंजिश के चलते अपहरण कर मारपीट करने के मामले में तीन गिरफ्तार

Tue, 08 Mar 2022 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for kidnapping and assaulting due to enmity
गांव गोद से युवक धर्मेंद्र का अपहरण कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने रंजिश के चलते धर्मेंद्र का अपहरण किया था और उसके साथ मारपीट करने के बाद उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में राहुल उर्फ लारा वासी गोद, भीम वासी नांगल सिरोही और अजय वासी नांगल सिरोही को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ कर उनको न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र वासी शिमला थाना खेतड़ी राजस्थान ने सदर थाना नारनौल में शिकायत दर्ज कराई कि वह गांव गोद में डीजे के काम से आया था। गांव गोद में कुछ बदमाश उसकी बाइक के आगे खड़े हो गए और जबरदस्ती गुनती रोड पर बणी में ले गए और वहां पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अपहरण कर मारपीट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed