फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three accused of goat theft arrested

Mahendragarh-Narnaul News: बकरी चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Jan 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 23 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Three accused of goat theft arrested
नारनौल। कुलताजपुर से बकरी चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए सदर थाना नारनौल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान शुभम उर्फ भोला निवासी दुजाना तहसील बेरी झज्जर, सज्जन निवासी ब्राह्मनवास थाना बुहाना झुंझुनूं और हर्ष उर्फ गोलू निवासी दुजाना तहसील बेरी झज्जर के रूप में हुई। पूछताछ में पुलिस ने आरोपियों से 10 हजार रुपये बरामद किए। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव कुलताजपुर निवासी कांता देवी ने थाना सदर नारनौल में बकरी चोरी की शिकायत दर्ज कराई। इसमें उसने बताया कि वह बकरी पालन करके घर चलाती है। गत 4 जनवरी को दोपहर के समय करीब 2 बजे वह गांव में झाडू निकालने गई थी, पीछे से उसके घर के अंदर चौक से तीन बकरी चोरी हो गई। शिकायतकर्ता ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed