{"_id":"6a89f3a742db43bcb50c2b69","slug":"three-accused-in-kidnapping-and-assault-case-nabbed-pickup-vehicle-and-sticks-seized-narnol-news-c-196-1-nnl1010-144226-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अपहरण व मारपीट के तीन आरोपियों को दबोचा, कैंपर व लाठियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अपहरण व मारपीट के तीन आरोपियों को दबोचा, कैंपर व लाठियां बरामद
विज्ञापन
फोटो 09 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस
- फोटो : टूंडला में वार्ता करते श्रीनगर रामलीला महोत्सव के पदाधिकारी संवाद
नारनौल। मारपीट के मामले में सिटी थाना पुलिस ने तीन आरोपियों नांगतिहाड़ी निवासी दिलबाग, नसीबपुर निवासी मोनू व जैलाफ निवासी गौरा को गिरफ्तार किया है। साथ ही मामले में प्रयुक्त वाहन व लाठियां बरामद की हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि एखआईआर के अनुसार 14 अगस्त को शिकायतकर्ता गांव नांगतिहाड़ी निवासी गौरव खेत से घर जा रहा था। इसी दौरान एक कैंपर वाहन ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोका और उसमें सवार मोनू और गौरा नीचे उतरे और शिकायतकर्ता को अपने हाथों में लिए हुए डंडों एवं लाठियों से मारपीट कर जबरन कैंपर में डाल लिया। इस दौरान दिलबाग कैंपर वाहन चला रहा था।
आरोपियों ने उसे मारपीट करते हुए नसीबपुर बस अड्डे की तरफ ले गए जहां अन्य आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की व शिकायतकर्ता की जेब से 2 हजार रुपये एवं मोबाइल फोन भी ले लिया। मारपीट करने के बाद शिकायतकर्ता को नसीबपुर बस स्टैंड के पास छोड़ कर चले गए। मारपीट के दौरान शिकायतकर्ता के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने तीन आरोपियों को 19 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।