फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Three accused arrested for assaulting police

पुलिस के साथ मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को लिया हिरासत में

Fri, 29 Oct 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for assaulting police
महेंद्रगढ़। पूर्व में दर्ज मामले में जांच के लिए पहुंची महिला पुलिस टीम के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। शहर के मोहल्ला भूरीवाला में जांच करने महिला पुलिस टीम में सहायक निरीक्षक सुरेश देवी और एसआई नीलम पहुंची थी। टीम द्वारा मामले में जांच के लिए आरोपी के घर जाकर पूछताछ की गई। इसी दौरान कहासुनी हो गई, विवाद इतना बढ़ गया है कि मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन

एसआई सुरेश देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को शहरवासी कोमल शिकायत पर एसआई नीलम देवी थाना शहर महेंद्रगढ़ अनुसंधान अधिकारी की देखरेख में टीम दिनेश निवासी मोहल्ला भूरीवाला के मकान पर जांच के लिए पहुंची थी। इस दौरान टीम द्वारा जांच में सहयोग नहीं किया गया तथा टीम के साथ मारपीट की गई। जब हाथापाई हो रही थी तो चालक आत्माराम, एसपीओ सुरेश ने मौके पर पहुंचकर बीच बचाव किया। शिकायत के बाद पुलिस ने राधेश्याम, नीलम सहित कुल आठ लोगों पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी राधेश्याम, नीलम व ममता को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed