{"_id":"61dc770958155e2d15655879","slug":"threatened-to-not-defend-the-case-after-hitting-the-advocate-s-motorcycle-narnol-news-rtk635381319","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता की मोटरसाइकिल में टक्कर मार केस की पैरवी नहीं करने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता की मोटरसाइकिल में टक्कर मार केस की पैरवी नहीं करने की दी धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता की मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर गिराने और राव बहादुर सिंह के खिलाफ पैरवी नहीं करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इसमें अधिवक्ता ने फैजाबाद चौकी में गाड़ी सवार दो लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने अधिवक्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव पायगा निवासी अधिवक्ता राजेश कुमार ने बताया कि 9 जनवरी की सुबह वह घर से नारनौल कोर्ट जा रहा था। सुबह करीब 10.45 बजे फैजाबाद चौकी से 300-400 मीटर पहले पहुंचा तो पीछे से एक बिना नंबर की गाड़ी सवारों ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह मोटरसाइकिल सहित गिर गया। कार सवा दोनों दो व्यक्ति अपने चेहरे को ढके हुए थे। अधिवक्ता ने बताया कि दोनों ने उससे कहा कि वकील साहब यह झटका आपको ऊपर भी पहुंचा सकता था, यदि तुमने मित्रपुरा गांव की पिंकी के केस में पैरवी नहीं छोड़ी। अगला झटका ऐसा लगेगा कि तुम खुद भी क्लेम नहीं ले पाओगे। अच्छा रहेगा कि राव बहादुर सिंह के खिलाफ पैरवी करना छोड़ दो।
अधिवक्ता ने बताया कि गिरने से उसके बाएं पैर की तीसरी उंगली व टखने में चोट लगी, वहीं मोटरसाइकिल का इंडिकेटर भी टूट गया। पीड़ित ने उक्त लोगों से अपनी जान को खतरा बताते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने अधिवक्ता की शिकायत पर उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।