फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Thousands of vehicles passing through Sisoth due to construction of Rivasa bridge, villagers held a meeting

Mahendragarh-Narnaul News: रिवासा पुल निर्माण के चलते सिसोठ से गुजर रहे हजारों वाहन, ग्रामीणों ने की बैठक

Sun, 05 May 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 05 May 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Thousands of vehicles passing through Sisoth due to construction of Rivasa bridge, villagers held a meeting
फोटो संख्या:67- गांव सिसोठ में बड़े वाहनों के आवागमन को बंद करवाने को लेकर बैठक करते ग्रामीण--स
महेंद्रगढ़। स्टेट हाईवे 148बी पर निर्माण के चलते गांव सिसोठ के बीच से गुजरने वाले बड़े वाहनों ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन हादसे हो रहे हैं। घरों की दीवारों से लेकर बिजली के पोल भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। घरों के बाहर खेलने वाले बच्चे कभी भी हादसों का शिकार हो सकते हैं। ग्रामीणों ने आगामी मंगलवार को कैंप कार्यालय के दौरान उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

समस्या को लेकर शनिवार को ग्राम पंचायत व ग्रामीणों ने बैठक कर उपायुक्त से समस्या के समाधान की मांग को लेकर मंथन किया। ग्राम पंचायत सिसोठ के सरपंच विरेंद्र कुमार ने पांच सहित ग्रामीणों की बैठक बुलाकर मंथन किया। उन्होंने कहा कि इस समय स्टेट हाईवे 148बी पर रिवासा पुल के निर्माण का काम चल रहा है, जिसके कारण गांव से हजारों की संख्या में भारी वाहन गुजर रहे हैं। जब से दादरी रोड पर दूसरे ओवर ब्रिज का कार्य शुरू हुआ है तब से कनीना- रेवाड़ी की तरफ आने-जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहन गांव सिसोठ के अंदर से जा रहे हैं। घरों से टकराने से कई घरों के छज्जे व दीवार में दरार आ गई है। शुक्रवार को एक रोडवेज बस को गांव अंदर मोड़ते समय एक बिजली के पोल से टकराने के कारण वह भी क्षतिग्रस्त हो गया। जब तक बाईपास रोड बने तब तक प्रशासन को वैकल्पिक रोड निकलने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत अपना प्रस्ताव बनाकर जिला उपायुक्त को मांग पत्र सौंपने की सहमति बनी। इस अवसर पर सरपंच विरेंद्र कुमार विक्की, सीताराम पंच, सूबे सिंह पंच, अजीत पंच, पंच प्रतिनिधि अरविंद, संदीप पंच, मुकेश चौहान, राजबीर, अशोक, रामकिशन, रणजीत सिंह, अजय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed