{"_id":"62b0b442cb823859081be82e","slug":"thousands-of-people-will-do-yoga-today-at-netaji-subhash-chandra-bose-stadium-narnol-news-rtk650105257","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आज एक साथ हजारों योगाआर्थी करेंगे योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आज एक साथ हजारों योगाआर्थी करेंगे योग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। उपायुक्त डॉ. जय कृष्ण आभीर ने कहा कि योग हमारी संस्कृति का हिस्सा है। इसको आगे ले जाने की हमारी जिम्मेदारी है। योग मन, शरीर और आत्मा को शुद्ध रखता है। यह हमें अपने आप को देखने का अवसर भी देता है। उपायुक्त सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले अंतिम अभ्यास योग कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में आयुष विभाग व जिला प्रशासन की ओर से 21 जून को यहां आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। जिसमें एक साथ पांच हजार से अधिक नागरिक योग करेंगे।
कार्यक्रम के लिए नागरिकों को सुबह 6.15 बजे पहुंचना होगा। मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव मौजूद रहेंगे। डीसी ने कहा कि योग हम सबको जोड़ने का काम करता है। यह विश्व बंधुत्व को पोषित करने में अहम भूमिका निभा रहा है। यही कारण है कि पूरे विश्व में योग को मान्यता मिली है। अंतिम योगाभ्यास कार्यक्रम के बाद उपायुक्त ने योग मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन निजामपुर रोड होते हुए बाल भवन में संपन्न हुई। इसी प्रकार जिला के विभिन्न खंडों में भी आज योग का अंतिम अभ्यास किया गया। 21 जून को सभी खंडों में संबंधित बीडीपीओ की देखरेख में योग कार्यक्रम आयोजित कराया जाएगा।
इंसेट
- यह होगा योग प्रोटोकोल
सूक्ष्म व्यायाम:
प्रार्थना, ग्रीवा चालन-1, ग्रीवा चालन-2, स्कंध खिंचाव-1, स्कंध खिंचाव-2, स्कंध पालन-1, स्कंध पालन-2, कटि चालन, घुटना संचालन व्यायाम शामिल हैं।
खड़े होकर करने वाले आसन :-
ताड़ासन, वृक्षासन और त्रिकोणासन आदि शामिल हैं। बैठकर करने वाले आसन में दंडासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्द्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशांकासन, उतानमंडूकासन, वक्रासन शामिल हैं।
विज्ञापन
पेट के बल लेटकर किए जाने वाले आसन :-
मकरासन, भुजंगासन, शलभासन आसन शामिल हैं। पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसन में सेतुबंधासन उत्तानपाद आसन, अर्धहलासन, पवनमुक्तासन व शवासन शामिल है। इसके अलावा कपालभाती, अनुलोम विलोम प्राणायाम, शीतली प्राणायाम व भ्रामरी प्राणायाम शामिल हैं। अंत में ध्यान आसन।