फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Those who apply under PM Awas Yojana will get asylum

पीएम आवास योजना के तहत आवेदन करने वालों को मिलेंगे आशियाने

Fri, 15 Jan 2021 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Those who apply under PM Awas Yojana will get asylum
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन करने वालों को जल्द ही आशियाना मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका ने इस योजना के तहत आए आवेदनों की जांच पूरी कर ली है। अब घर घर जाकर जीआईओ टैगिंग का काम किया जाएगा। जिससे प्रॉपर्टी की पहचान करने में आसानी होगी। मौके की फोटो भी अपलोड की जाएंगी।
विज्ञापन

करीब तीन साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन लिए गए थे। ऐसे आवेदनों की जांच कई स्तर पर की गई। योग्य पाए गए आवेदकों 422 आवेदकों को अब आवास देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से इन सभी एप्लीकेशन को डिजिटल किया गया है। सभी का रिकार्ड ऑनलाइन करने के बाद अब इन प्रॉपर्टी आईडी को विशेष पहचान दी जाएगी।जिसमें नगर पालिका के कर्मी मौके पर पहुंचकर उस स्थान की लोकेशन को अपलोड करेंगे। जिससे भविष्य में उस आवास की पहचान करना आसान होगा। मौके की फोटो भी अपलोड की जाएंगी। नगर पालिका करीब एक महीने में इस काम को पूरा करेगी। इसके बाद आवास के लिए बैंकों के माध्यम से पैसा जारी किया जाएगा। अगर प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आई तो मार्च - अप्रैल में मकानों के लिए पहली किश्त उपलब्ध हो जाएगी। नगर पालिका ने आवेदकों से कुछ दस्तावेज मांगे हैं। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक सभी के लिए घर योजना का एलान किया था। जिसके तहत लोगों से आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन

कुुल आवेदन 422
अधूरे दस्तावेज 24
जियो टैगिंग का काम पूरा 13
जियो टैगिंग के लिए बचे 349
स्वीकृत 36
प्लाट वालों को पहले चरण में आवास
प्रधानमंत्री आवास योजना के पहले चरण में ऐसे लोगों को मकान दिए जाएंगे जिनके पास अपना प्लाट होगा। ऐसे लोगों को मकान बनाने के लिए बैंकों से सस्ती दर पर लोन उपलब्ध कराया जाएगा। मकान मालिक को किश्तों में यह पैसा अदा करना होगा। ब्याज पर छूट भी प्रदान की जाएगी। जिन लोगों के आवास जर्जर हालत में हैं, ऐसे लोगों को भी मकान के लिए पैसा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्फोडेबल हाउसिंग दूसरे चरण में
जो लोग सरकार की ओर से बनाए जाने वाली आवासीय बिल्डिंग में आवास लेना चाहेंगे उनके लिए दूसरे चरण में मकान दिया जाएगा। जिसके लिए सरकार बिल्डर के साथ मिलकर अर्फोडेबल हाउसिंग सोसायटी डेवलेप करेगी।जिसमें रहने वालों को मासिक किश्त देनी होगी। बाद में यह मकान उसका हो जाएगा।

वर्जन
नगर पालिका में पीएम आवास योजना के दस्तावेजों की जांच का काम पूरा हो चुका है। अब जियो टैगिंग का काम पूरा कराया जाएगा। करीब एक महीने में यह काम हो जाएगा। नगर पालिका इसके लिए सरकार की ओर से नियुक्त कंपनी के साथ मिलकर काम कर रही है।
रमेश बोहरा, उपप्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed