{"_id":"64f23b0f939cc5941f008c44","slug":"this-time-millet-will-be-procured-at-14-centers-instead-of-six-in-the-district-narnol-news-c-196-1-sroh1013-3856-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिले में इस बार छह की बजाय 14 केंद्रों पर होगी बाजरे की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिले में इस बार छह की बजाय 14 केंद्रों पर होगी बाजरे की खरीद
Sat, 02 Sep 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा जिले में होने वाली खरीफ फसल की खरीद के लिए खरीद केंद्र निर्धारित किए है। इसके तहत जिले में इस बार कुल 14 खरीद केंद्रों पर खरीफ फसल बाजरे की खरीद होगी। इससे पूर्व जिले में जहां अटेली, कनीना, महेंद्रगढ़, नारनौल, नांगल चौधरी व सतनाली मंडियों में खरीद होती थी, लेकिन इस बार उक्त मंडियों के अलावा पाली, बाछोद, बोचड़िया, धनौंदा, करीरा, आकोदा, श्रीकृष्ण गोशाला, हुडा सेक्टर महेंद्रगढ़ में भी खरीद केंद्र बनाए गए हैं। निर्धारित से अधिक खरीद केंद्र बनाए जाने से किसानों में खुशी है, क्योंकि अब उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए मंडियों में नहीं जाना पड़ेगा बल्कि वे अपने आसपास बने खरीद केंद्रों पर ही अपनी फसल को सरकारी समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे।
जिले की मंडियाें में खरीफ फसल बाजरे की आवक शुरू हो गई है, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक सरकारी खरीद का कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। इस कारण किसान आढ़तियों के यहां अपनी फसल को औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर है, जबकि बाजरे का सरकारी समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। गत वर्ष 2350 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किए गए थे। शुक्रवार को नारनौल की नई अनाज मंडी में 140 क्विंटल के करीब बाजरे की खरीद की गई।
महेंद्रगढ़ व अटेली मंडी में होगी मूंग की सरकारी खरीद
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा जारी आदेश में खरीफ फसल खरीद सीजन के दौरान एक अक्तूबर से 15 नवंबर तक मूंग की खरीद की जाएगी। इसके तहत विभाग द्वारा महेंद्रगढ़ व अटेली अनाज मंडी में खरीद केंद्र बनाया है। मूंग की खरीद हैफेड व वेयर हाउस द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
एक अक्तूबर से सरकारी खरीद होने की संभावना
सरकार की ओर से हर वर्ष एक अक्तूबर से खरीफ फसल की सरकारी खरीद शुरू की जाती है। ऐसे में अभी सरकारी खरीद शुरू होने में पूरा एक माह बाकी है। हालांकि मंडियों में बाजरे की आवक शुरू हो गई है। जिसकी मंडी आढ़तियों द्वारा खरीद की जा रही है।
मार्केट कमेटी ने खरीद को लेकर की तैयारी
नारनौल अनाज मंडी में खरीद को लेकर मार्केट कमेटी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत मार्केट कमेटी द्वारा अनाज मंडी की साफ-सफाई के अलावा किसानों के बैठने व पानी आदि की व्यवस्था की है ताकि अनाज बेचने आने वाले किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। हालांकि मंडी में बनाए गए टिन शेडों की अभी सफाई नहीं की गई है, क्योंकि कुछ दिन पूर्व भाजपा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन नई अनाज मंडी के टिन शेड के अंदर करवाया गया था। इसके तहत टिन शेड में रंगोली आदि बनाई गई थी, लेकिन जिसकी सफाई नहीं करवाई है। इससे किसानों को परेशानी आ सकती है।
नारनौल की नई अनाज मंडी में होने वाली खरीद को लेकर मार्केट कमेटी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अनाज मंडी की साफ सफाई के अलावा किसानों के लिए पानी, शौचालय व बैठने की व्यवस्था की गई है। सरकारी खरीद को लेकर अभी उनके पास कोई आदेश नहीं आया है।
-विजय सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी, नारनौल।