फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Third accused arrested for committing robbery at Dhaba

ढाबे पर लूट की वारदात करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Feb 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Third accused arrested for committing robbery at Dhaba
लूट का आरोपी। संवाद - फोटो : Narnol
थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सलमान खान निवासी कल्याणपुरी दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी को महेंद्रगढ़ क्षेत्र से पकड़ कर गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो आरोपियों जलालुदीन निवासी महेंद्रगढ़ और अजीत उर्फ धोलू निवासी मोहल्ला सैनीपुरा महेंद्रगढ़ को पुलिस दो सप्ताह पहले गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर महेंद्रगढ़ क्षेत्र में ढाबे पर पैसे और ज्वेलरी छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी सलमान को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि एक माह पहले नरेश निवासी बारड़ा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि ढाबे पर खाना खाते समय गाड़ी में सवार अज्ञात युवकों ने उसके साथ मारपीट की और नकदी व सोने की चेन छीनकर भाग गए थे। जांच करते हुए सिटी चौकी पुलिस टीम ने वारदात में शामिल एक और आरोपी सलमान को महेंद्रगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ में उसने महेंद्रगढ़ क्षेत्र में वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। मामले में पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग की हुई गाड़ी को पहले ही बरामद कर जब्त किया जा चुका है और छीनी हुई चैन भी पुलिस द्वारा बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed