फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Thieves targeted closed house in Narnaul, Jewellery and cash stolen

नारनौल में चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना: आभूषण व नकदी चोरी, मायके से लौटने पर महिला को लगा पता

Fri, 17 May 2024 11:32 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 17 May 2024 11:32 AM IST
सार

नारनौल में चोरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा। चोर मकानों को निशाना बना रहे हैं। इस कड़ी में नांग तिहाड़ी गांव में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। महिला ने पुलिस में चोरी की शिकायत दी है। 

विज्ञापन
Thieves targeted closed house in Narnaul, Jewellery and cash stolen
नारनौल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल के नांग तिहाड़ी गांव में एक बंद मकान से लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चोरी हो गई। महिला मायके से ससुराल वापिस आई तो चोरी का पता चला। जिसके बाद महिला ने पुलिस में चोरी की शिकायत दी है। पुलिस शिकायत में नांग तिहाड़ी निवासी संगीता ने बताया कि वह घरेलू कार्य करती है। वह 10 मई को अपने मायके पटीकरा अपने बच्चों के साथ चली गई थी। जिसकी वजह से घर पर कोई नहीं था।

विज्ञापन


15  मई को वह अपने मायके से अपने ससुराल नांगतिहाड़ी आई तो उसके घर का ताला खुला मिला। जिसके बाद घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे का भी ताला टूटा मिला। अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी के अंदर रखे जेवरात देखे तो एक सोने की चेन, सोने का मंगल सूत्र, दो जोड़ी टोप्स, एक जोड़ी कुंडल, दो सोने की अंगूठी, सात जोड़ी चांदी के पाजेब, लक्ष्मी और गणेश जी की चांदी की मूर्ति, एक चांदी का लॉकेट, हाथ का ब्रेसलेट, एक चांदी का सेट और लगभग 60000 रुपये नकदी चोरी हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed