फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Thieves broke into a closed house, stealing jewelery and cash worth lakhs of rupees

Mahendragarh-Narnaul News: बंद मकान में चोरों ने लगाई सेंध, लाखों रुपये के आभूषण और नकदी की चोरी

Mon, 12 Jun 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 12 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke into a closed house, stealing jewelery and cash worth lakhs of rupees
महेंद्रगढ़। गांव बुचौली में बंद मकान के अंदर घुसकर चोर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चुरा ले गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत सदर थाने में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


गांव बुचौली निवासी रमेश चंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा पुलिस में कार्यरत है। उसका भाई ओमप्रकाश गांव में ही रहता है। उसका भाई, भाभी का इलाज करवाने के लिए दो महीने से कोलकाता बेटे के पास गया हुआ है और उनका मकान बंद था। सोमवार को उसकी पत्नी भाई के मकान पर गई तो घर के अंदर का दरवाजा खुला हुआ था। घर के बाहर व अंदर के दरवाजों कुंदे टूटे हुए थे तथा सामान बिखरा हुआ था। पत्नी की सूचना के बाद वह मौके पर गया। इसके बाद उसने अपने भाई को फोन कर चोरी की सूचना दी। जब उसने भाई के बताए अनुसार सामान चेक किया तो उसमें सोने की दो चेन, सोने के तीन जोड़ी टापस, सोने की दो जोड़ी ईयर रिंग, चांदी की चार जोड़ी पायल, 12500 रुपये नकद, छह साड़ियां तथा एक लहंगा चुनी गायब मिले। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस दौरान फिंगर प्रिंटस एक्सपर्ट ने विभिन्न जगह से फिंगर प्रिंटर भी लिए। डॉग स्कवायड टीम भी मौके पर पहुंची लेकिन चोरों का कहीं पता नहीं लगा। पुलिस ने रमेश चंद्र के बयान पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed