{"_id":"5e5177708ebc3ef3c945b9c0","slug":"there-will-be-problem-of-drinking-water-narnol-news-rtk543604212","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब टेल वाले मोहल्लों में पेयजल की समस्या होगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब टेल वाले मोहल्लों में पेयजल की समस्या होगी दूर
विज्ञापन
अधूरा पड़ा बूस्टिंग स्टेशन।
- फोटो : Narnol
जन स्वास्थ्य विभाग धोबी जोहड़ के पास बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण कराने जा रहा है। इस पर करीब 28 लाख रुपये खर्च होगा। इससे टेल वाले मोहल्लों में पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। अभी इन मोहल्लों में तीन बूस्टिंग स्टेशनों की मदद से पानी की सप्लाई की जा रही है। इससे करीब छह से सात हजार लोगों को लाभ मिलेगा।
बता दें कि जन स्वास्थ्य विभाग ने करीब छह साल सीआईए रोड पर धीबी जोहड़ के पास बूस्टिंग स्टेशन बनाने की योजना तैयार की थी। इस बीच कुछ लोगों ने कोर्ट से स्टे ले लिया। उनका कहना था कि बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण उनकी जमीन पर हो रहा है। मामला कोर्ट में चला और फैसला जन स्वास्थ्य विभाग के पक्ष में आया। इसके बाद विभाग ने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए एक प्रपोजल बनाकर चंडीगढ़ भेजा जिस पर बूस्टिंग स्टेशन बनाने की स्वीकृत दे दी गई। अब विभाग टेंडर लगाने की प्रक्रिया को पूरा कर रहा है। हालांकि तीन दिन से जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस कारण ऑनलाइन टेंडर की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।
इन मोहल्लों के लोगों को मिलेगा फायदा
जन स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रेलवे लाइन पार कुछ टेल वाले (अंतिम छोर) मोहल्लों में गर्मियों में पानी की सप्लाई प्रभावित होती है। इसे देेखते हुए विभाग ने अलग से बूस्टिंग स्टेशन बनाने की योजना तैयार की थी। इससे मोहल्ला माली टिब्बा का पश्चिमी हिस्सा, सीआईए रोड, कोलियान मोहल्ला, पुरानी मंडी, इंदिरा कॉलोनी, खरखड़ी मोहल्ले का दक्षिणी हिस्सा आदि के लोगों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी। विभाग की ओर से पानी की सप्लाई नसीबपुर और पटीकरा गांव से होती है। ऐसे में ये मोहल्ले शहर के अंतिम में पड़ते हैं।
विज्ञापन
तीन जगहों से होती है पानी की सप्लाई
मोहल्ला माली टिब्बा, सीआईए रोड, कोलियान मोहल्ला, पुरानी मंडी, इंदिरा कॉलोनी, खरखड़ी समेत अन्य मोहल्लों में तीन जगहों से पानी की सप्लाई होती है। इसमें माली टिब्बा, टीवी अस्पताल और सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थित बूस्टिंग स्टेशन से पानी की सप्लाई होती है। सीआईए रोड पर बूस्टिंग स्टेशन बनने से तीनों बूस्टिंग से अन्य मोहल्लों में पर्याप्त पानी मिल सकेगा।
40 साल तक नहीं होगी पानी की समस्या : एसडीओ
धोबी जोहड़ के पास बूस्टिंग स्टेशन बनाने का काम जल्द दोबारा शुरू होगा। इसके लिए करीब 28 लाख रुपये विभाग ने पास किया है। जरूरत पड़ी तो और भी बजट बढ़ाया जाएगा। इससे छह मोहल्लों में पानी की सप्लाई बेहतर हो सकेगी। बूस्टिंग स्टेशन को इस प्रकार से तैयार किया जाएगा कि 40 साल तक लोगों को पानी की समस्या न हो। सीआईए रोड के आगे जल महल की ओर शहर का विकास हो रहा है। ऐसे में इन एरिया में पानी की समस्या नहीं आएगी। बूस्टिंग स्टेशन बनाने के बाद पाइप लाइन समेत अन्य कार्य होंगे।
-गोपाल सिंह, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, नारनौल।