{"_id":"68657850f757c536f608d77a","slug":"there-will-be-no-potholes-on-the-ghataser-to-nizampur-road-repairs-will-be-done-with-rs-629-crore-narnol-news-c-196-1-nnl1004-126638-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: घाटासेर से निजामपुर मार्ग पर नहीं दिखेंगे गड्ढे, 6.29 करोड़ से होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: घाटासेर से निजामपुर मार्ग पर नहीं दिखेंगे गड्ढे, 6.29 करोड़ से होगी मरम्मत
Wed, 02 Jul 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 17निजामपुर के पास जर्जर हाल में सड़क व आवागमन करते ट्रक। संवाद
नारनौल। घाटासेर से निजामपुर तक क्षतिग्रस्त सड़क पर अब वाहन चालकों को हिचकोले नहीं खाने पड़ेगे। इस मार्ग की स्पेशल मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी की तरफ से करीब 6.29 करोड़ का टेंडर जारी किया गया है।
करीब तीन किलोमीटर सड़क का टेंडर जारी होने से आमजन को जहां जाम से राहत मिलेगी। यह मार्ग लॉजिस्टिक हब से जुड़ा हुआ है। इसका कार्य अभी प्रगति पर है। सरपंच प्रतिनिधि गुरबचन ने बताया कि घाटासेर गांव के लिए सर्विस रोड भी नहीं बनाया गया है। जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है तो सर्विस रोड भी बना देना चाहिए।
अब टेंडर जारी होने से लोगों में आस जगी है कि जल्द ही गड्ढों से निजात मिल जाएगी। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी की तरफ से कनीना से महेंद्रगढ़ मार्ग की स्पेशल मरम्मत के लिए भी टेंडर जारी किया है। इस पर करीब 5.54 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह मार्ग बाघोत वाया गाहड़ा से सिहोर होकर गुजरता है।
विज्ञापन
वर्जन:
घाटासेर से निजामपुर सड़क मार्ग पर 6.29 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर जारी होने के बाद सड़क की स्पेशल मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
अश्वनी कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी।