{"_id":"6117ffd08ebc3edfab5b69e5","slug":"there-will-be-11-receptions-4-meetings-narnol-news-rtk620990459","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 जगह स्वागत, चार सभाएं होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 जगह स्वागत, चार सभाएं होंगी
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते पूर्व मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा 17 अगस्त को महेंद्रगढ़ जिले में पहुंचेगी। जिले के भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री यादव के भव्य स्वागत की तैयारी की है। जिले में 11 जगह उनका स्वागत होगा, वह चार सभाओं को संबोधित करेंगे। यह जानकारी पूर्वमंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा और राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में दी।
उन्होंने बताया कि भूपेंद्र यादव 16 अगस्त को अपने जन्मस्थान गांव जमालपुर (हलका पटौदी) से यात्रा शुरू करेंगे। 17 को सुबह यात्रा गांव बजाड़ से महेंद्रगढ़ जिले में दाखिल होगी। यात्रा जिले में करीब तीस किलोमीटर का सफर तय करेगी, फिर राजस्थान की ओर रवाना हो जाएगी। इस दौरान 11 जगह केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया जाएगा, वह चार जन सभाओं को संबोधित करेंगे। जिले के सभी नेता और कार्यकर्ता अलग-अलग स्थानों पर इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इनमें सभी विधायक, प्रदेश व जिला पदाधिकारी, मोर्चे आदि शामिल हैं। प्रो. रामबिलास ने कहा कि भाजपा की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा को जबरदस्त समर्थन मिला है। किसानों समेत हर वर्ग के लोगों ने इसमें भागीदारी की है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव, जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, लख्मीचंद चौहान, गोविंद भारद्वाज, सत्यव्रत शास्त्री व अजीत यादव मौजूद थे।
कार्यक्रम
स्थान आयोजक
मिलन गार्डन अटेली यतेंद्र राव
नई अनाज मंडी अटेली विधायक सीताराम यादव
बाछौद प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव
नीरपुर राज सिंह
सीएल फॉर्म राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव
कैलाश नगर भारती सैनी
सैनी सभा किशन लाल सैनी
पेट्रोल पंप, रेवाड़ी रोड महिला मोर्चा
महावीर चौक एससी मोर्चा
हीरो होंडा चौक किसान मोर्चा
केशव नगर युवा मोर्चा
हमीदपुर सत्यवत शास्त्री
खटोटी मोड़ अतर सिंह यादव
भांखरी दयाराम यादव
गांव गोद विधायक डॉ. अभय सिंह यादव