फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There was enthusiasm among women, elderly and disabled people for the city government.

Mahendragarh-Narnaul News: शहर की सरकार के लिए महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों में रहा उत्साह

Mon, 03 Mar 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 03 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
There was enthusiasm among women, elderly and disabled people for the city government.
फोटो संख्या:63- बूथ नंबर 11 पर मत प्रयोग करके बाहर आते दिव्यांग सतीश कुमार --संवाद
कनीना। कनीना नगर पालिका चुनाव में शांतिपूर्वक हुआ। मतदान में बुजुर्ग, दिव्यांग, महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। चुनावी उत्सव में शामिल होने के लिए मतदाता, केंद्रों पर सुबह से ही कतार में लग गए थे।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से शाम छह बजे के बाद केंद्र के अंदर आए मतदाताओं ने मतदान किए। इस बार भी मतदान केंद्रों में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की बेहतर व्यवस्था की गई थी। रेडक्रॉस की ओर से पितामह कान्ह सिंह राजकीय महाविद्यालय में मतदान मित्र के रूप में सहयोग किया गया। पुलिस के जवानों ने भी मदद की। वार्ड नंबर 11,12, 9 में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान करने पहुंचीं। लंबी कतार में लगकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करती रहीं। केंद्रों में बैठने के लिए कुर्सी, टेबल, पानी, छाया, शौचालय की व्यवस्था भी की गई थी।
विज्ञापन

वार्ड- 11 के 97 वर्षीय मूर्ति देवी ने बताया कि मतदान करने का जुनून पहले की तरह है। वहीं वार्ड नंबर पांच निवासी 78 वर्षीय रामचंद्र ने बताया कि पहले चुनाव बैलेट पेपर पर होते थे। उस समय भी मतदान करने का जुनून था और आज भी उसी जोश के साथ मतदान करने आया। कनीना के विकास के लिए वोट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड- 5 के दिव्यांग सतीश कुमार ने बताया कि दिव्यांगता आड़े नहीं आई। मतदान करना जरूरी है। इसलिए मतदान करने के लिए व्हीलचेयर पर पहुंचे। वार्ड-11 निवासी 92 वर्षीय धर्मचंद ने मतदान करने के लिए बूथ पर पोते के साथ आकर मतदान किया। धर्मचंद वार्ड-10 से दो योजना पहले पार्षद रह चुके हैं। वर्तमान में वह रेवाड़ी में बीमारी के चलते भर्ती थे वहां से सीधे मतदान केंद्र पहुंचे। वार्ड-11 निवासी करण सिंह 37 दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। वह व्हीलचेयर के माध्यम से मतदान केंद्र पहुंचे।

फोटो संख्या:63- बूथ नंबर 11 पर मत प्रयोग करके बाहर आते दिव्यांग सतीश कुमार --संवाद

फोटो संख्या:63- बूथ नंबर 11 पर मत प्रयोग करके बाहर आते दिव्यांग सतीश कुमार --संवाद

फोटो संख्या:63- बूथ नंबर 11 पर मत प्रयोग करके बाहर आते दिव्यांग सतीश कुमार --संवाद

फोटो संख्या:63- बूथ नंबर 11 पर मत प्रयोग करके बाहर आते दिव्यांग सतीश कुमार --संवाद

फोटो संख्या:63- बूथ नंबर 11 पर मत प्रयोग करके बाहर आते दिव्यांग सतीश कुमार --संवाद

फोटो संख्या:63- बूथ नंबर 11 पर मत प्रयोग करके बाहर आते दिव्यांग सतीश कुमार --संवाद

फोटो संख्या:63- बूथ नंबर 11 पर मत प्रयोग करके बाहर आते दिव्यांग सतीश कुमार --संवाद

फोटो संख्या:63- बूथ नंबर 11 पर मत प्रयोग करके बाहर आते दिव्यांग सतीश कुमार --संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed