फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There is not a single bus from Narnaul depot for Haridwar

Mahendragarh-Narnaul News: हरिद्वार के लिए नारनौल डिपो से नहीं है एक भी बस

Sat, 19 Jul 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 19 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
There is not a single bus from Narnaul depot for Haridwar
फोटो नंबर- 12नारनौल डिपो पर खडी बसें और आवागमन करते यात्री। संवाद
नारनौल। नारनौल डिपो से हरिद्वार के लिए एक भी बस का संचालन नहीं किया जा रहा। इस कारण शिवरात्रि पर हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सावन माह में शिवरात्रि पर शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने का विशेष महत्व है। क्षेत्र से कई लोग कांवड़ लाकर गंगाजल शिवलिंग पर चढ़ाते हैं, लेकिन तमाम लोग जो कांवड़ नहीं ला पाते वह बस और अन्य साधन से हरिद्वार जाकर गंगाजल लाते हैं और शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। हरिद्वार जाने के लिए क्षेत्र के लोग अन्य डिपो या फिर राजस्थान रोडवेज की बस पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार के लिए राजस्थान रोडवेज की बस सुबह 7.15 बजे नारनौल डिपो से होकर जाती है। वहीं चरखी दादरी डिपो की बस महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से सुबह 5.50 बजे और रेवाड़ी डिपो की बस रेवाड़ी डिपो से दोपहर 12 बजे हरिद्वार के लिए रवाना होती है। इन बसों के द्वारा क्षेत्र के लोग हरिद्वार तक का सफर तय करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को कई बस बदलनी पड़ती है। इससे रुपये भी अधिक खर्च होते हैं। समय भी अधिक लगता है। स्थानीय लोगों ने बस स्टैंड प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सावन माह के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए हरिद्वार के लिए विशेष बस का संचालन किया जाना चाहिए।

इंसेट
परमिट नहीं होने से नहीं किया जाता संचालन
हरिद्वार के लिए बस के संचालन के लिए परमिट नहीं है। इस कारण बस का संचालन नहीं किया जाता। हरिद्वार के लिए उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश दो राज्यों से परमिट की आवश्यकता होती हैं। वहीं सावन माह के अलावा अन्य दिनों में हरिद्वार के लिए यात्री भार भी कम रहता है। इस कारण नारनौल डिपो से फिलहाल हरिद्वार के लिए बस का संचालन नहीं किया जा रहा।


वर्जन :
लक्ष्य है कि सभी रूट पर बसों का संचालन नियमित हो, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। यात्रियों की संख्या और आवश्यकता अनुसार बसों के संचालन में बदलाव भी किया जाता है। वहीं परमिट नहीं होने के कारण हरिद्वार के लिए बस का संचालन नहीं किया जा रहा। यदि सावन माह के अतिरिक्त अन्य दिनों में भी हरिद्वार के लिए यात्री संख्या अधिक रहती है तो, रूट का निरीक्षण कर बस के संचालन की योजना बनाई जाएगी।
सतीश कुमार, सीआई, नारनौल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed