फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There is no dermatologist in the civil hospital, increasing the problems of the patients.

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ नहीं, मरीजों की बढ़ परेशानी

Mon, 05 Aug 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 05 Aug 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
There is no dermatologist in the civil hospital, increasing the problems of the patients.
फोटो नंबर-17नागरिक अस्पताल में पर्ची कटवाते लोग।
नारनौल। नागरिक अस्पताल नारनौल में जिले सहित दूर-दराज क्षेत्र से भी लोग उपचार के लिए आते हैं। क्योंकि नागरिक अस्पताल नारनौल महेंद्रगढ़ जिले का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है।
विज्ञापन

नेत्र रोग, कान-नाक-गला रोग, हड्डी रोग, मानसिक रोग सहित अनेक रोग विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद है, लेकिन त्वचा रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण त्वचा एवं एलर्जी संबंधित बीमारियों के उपचार के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। त्वचा व एलर्जी संबंधित रोग के उपचार के लिए आए मरीजों का कहना हैं कि नागरिक अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण मजबूरन उन्हें बाहर से उपचार करवाना पड़ता है। निजी अस्पताल में त्वचा रोग से संबंधित उपचार के लिए बहुत अधिक खर्च आता है। कुछ मरीज आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण निजी अस्पताल से उपचार नहीं करवा पाते हैं, जिस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन




प्रतिदिन करीब 5-6 लोग त्वचा और एलर्जी रोग के आते हैं मरीज


नागरिक अस्पताल में ओपीडी समय के दौरान प्रतिदिन करीब 1000 से 1100 लोग उपचार के लिए आते हैं। वहीं प्रतिदिन करीब 5-6 मरीज त्वचा और एलर्जी संबंधित रोग के उपचार के लिए भी आते हैं। कुछ मरीज ऐसे भी होते हैं, जिनको जलने या अन्य किसी कारण से उनकी त्वचा पर दाग या निशान पड़ गए हैं। लेकिन त्वचा रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण सभी को मायूस होकर बिना उपचार के वापस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे काफी दिन से एलर्जी संबंधित शिकायत है, जिसके लिए वह नागरिक अस्पताल आया था। अब चिकित्सक नहीं होने के कारण निजी अस्पताल से उपचार करवाना पडे़गा। अस्पताल प्रशासन से मांग हैं कि त्वचा रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति जल्द की जाएं, जिससे लोग बिना किसी परेशानी के उपचार करवा सकें।

धीरज कुमार

कुछ दिन पहले हाथ जलने के कारण हथेली पर निशान पड़ गया। इससे हाथ में खुजली की शिकायत रहती है।,लेकिन त्वचा रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। त्वचा रोग संबंधित उपचार कई दिनों तक चलता है। वहीं निजी अस्पताल से उपचार करवाने में बहुत अधिक खर्च आता है।


शकुंतला देवी।

नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले हर व्यक्ति को बेहतर उपचार मिले सकें, इसके लिए हम प्रयासरत है। त्वचा रोग संबंधित उपचार के लिए कुछ वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। त्वचा रोग विशेषज्ञ की नियमित रूप से जल्द ही करवाई जाएगी। इससे लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।



डॉ. सर्वजीत थापर, चिकित्सक अधीक्षक, नागरिक अस्पताल नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed