फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There is hope of starting a medical college this year.

Mahendragarh-Narnaul News: इसी साल मेडिकल कॉलेज शुरू होनेे की जगी उम्मीद

Wed, 29 Jan 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 29 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
There is hope of starting a medical college this year.
नारनौल। अब जल्द ही मेडिकल कॉलेज को फर्नीचर मिल जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी की तरफ से 23 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया है। ऐसे में आमजन को उम्मीद है कि इसी वर्ष मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने मेडिकल कॉलेज का 23 दिसंबर 2018 को शिलान्यास किया गया था। इसके बाद निर्माण कार्य सितंबर 2019 में शुरू हुआ था, लेकिन कोरोना काल में इस मेडिकल कॉलेज का कार्य बंद हो गया था। अब करीब 725 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज जिले के लिए बड़ा प्रोजेक्ट है। कॉलेज में 880 और आईसीयू के 100 बेड बनेंगे। वहीं 14 ऑपरेशन थियेटर होने के साथ मेडिकल कॉलेज के लिए 150 सीट भी स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
मरीजों को रोहतक रेफर नहीं करना पड़ेगा
कोरियावास मेडिकल कॉलेज शुरू होने से नारनौल के नागरिक अस्पताल से मरीजों को रोहतक रेफर नहीं करना पड़ेगा। नारनौल के नागरिक अस्पताल में अभी सुविधाओं का अभाव है। इसकी वजह से अभी मरीजों को रोहतक रेफर करना पड़ रहा है। ऐसे में कई बार मरीज रोहतक पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में दम तोड़ देता है, लेकिन मेडिकल कॉलेज शुरू होने से यहीं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।


वर्जन

मेडिकल कॉलेज में फर्नीचर के लिए 23 करोड़ रुपये का टेंडर छोड़ा गया है। अब जल्द ही कॉलेज में फर्नीचर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।-आदित्य देशवाल, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed