फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   There is great potential for tourism in Mahendragarh district: DC

महेंद्रगढ़ जिले में पर्यटन की काफी संभावनाएंः डीसी

Tue, 15 Feb 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
There is great potential for tourism in Mahendragarh district: DC
महेंद्रगढ़ किले का निरीक्षण करते डीसी श्याम लाल पूनिया। - फोटो : Narnol
पर्यटन की दृष्टि से जिला महेंद्रगढ़ में काफी संभावनाएं हैं। ऐसे में अधिकारी पर्यटन से जुड़ी योजनाओं को जल्द पूरा कराएं। यह निर्देश डीसी श्यामलाल पूनिया ने माधोगढ़ किले के रानी महल तथा महेंद्रगढ़ के ऐतिहासिक किले के निरीक्षण के दौरान कही। डीसी ने बताया कि इन दोनों ही स्थान पर पर्यटन विभाग की ओर से जीर्णोद्धार किया जा रहा है। पर्यटकों की सुविधा के लिए रानी महल में 11 कमरों का होटल लगभग बनकर तैयार है। अब इसको अंतिम रूप देने में लगभग 6 महीने लगेंगे। यहां पर बावड़ी का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसके फिनिशिंग कार्य में यह ध्यान रखा जाए कि हेरिटेज की दृष्टि से इसके मूल स्वरूप में अधिक बदलाव न हो। डीसी ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिला में कई ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल है। जिला में हो रहे ढांचागत विकास कार्यों से आने वाले समय में यहां पर पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। इससे आसपास के ग्रामीणों को रोजगार के भी अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद डीसी ने महेंद्रगढ़ के प्राचीन किले का निरीक्षण किया तथा इसके निर्माण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किला लगभग वर्ष में साल में तैयार हो जाएगा। इसमें चारों तरफ 300 से अधिक कमरों का पुनरुद्धार किया जा रहा है। इसमें बीच में एक बड़ा पार्क भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed