फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Theft incidents increased due to lack of police post at Satnali bus stand

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली बस स्टैंड पर पुलिस चौकी नहीं होने से बढ़ीं चोरी की वारदात

Mon, 10 Jun 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 10 Jun 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Theft incidents increased due to lack of police post at Satnali bus stand
फोटो संख्या:63- सतनाली बस स्टैंड पर खड़ी बसें--स्रोत--संवाद
सतनाली। सतनाली बस स्टैंड पर पुलिस चौकी न होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सतनाली बस स्टैंड पर आए दिन 5 से 6 जेब कतरों, बाइक चोरी तथा लड़ाई-झगड़े की घटना हो रही हैं।
विज्ञापन

बस स्टैंड से प्रतिदिन करीब तीन हजार यात्री यात्रा करते है। सामाजिक संगठन बस स्टैंड पर पुलिस चौकी को लेकर कई बार मांग उठा चुके हैं। सामाजिक संगठन के लोगों ने कहा कि बस स्टैंड सतनाली पर जब तक पुलिस चौकी स्थापित नहीं हो जाती है तब तक विकल्प के तौर पर 112 नंबर पुलिस की गाड़ी चक्कर लगाई जाए। सतनाली बस स्टैंड पर पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं है। हर माह करीब 10 बाइक चोरी हो रही है।
विज्ञापन

सतनाली बस अड्डे पर आए दिन चोरी की घटना होने लगी। दिन प्रतिदिन चोरी की घटना बढ़ती जा रही हैं। जिम्मेदारों को जल्द से जल्द सतनाली बस स्टैंड पर सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. दीवान सिंह शेखावत, सतनाली
कुछ दिन पहले एक महिला की चैन तोड़ ली गई थी, जिसका आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। ऐसे माहौल में महिलाओं का यात्रा करना कठिन हो गया है। जिम्मेदारों को जल्द से जल्द इस समस्या का स्थाई समाधान करना चाहिए।
-सवाई सिंह राठौड़, सतनाली
सतनाली बस अड्डे पर आए दिन चोरी की घटना हो रही है। पुलिस विभाग की ओर से
बस स्टैंड पर पुलिस चौकी खोली जाए ताकि यात्री की सुरक्षा की जा सके।
-बलराज वालिया, सतनाली
सतनाली बस अड्डे पर पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण आए दिन बाइक चोरी हो रही है। जिम्मेदारों की ओर से बस स्टैंड पर पार्किंग व्यवस्था की जानी चाहिए। ताकि यात्री अपना वाहन खड़ा कर सकें।
-फकीर चंद, समाजसेवी
सतनाली बस स्टैंड पर चोरी की घटना बढ़ती जा रही हैं। बस स्टैंड पर जब तक पुलिस चौकी नहीं खुलती तब तक अस्थाई तौर पर पुलिस तैनाती के लिए पुलिस प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा। ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करने पड़े।

उमेद सिंह, बस स्टैंड इंचार्ज, सतनाली

फोटो संख्या:63- सतनाली बस स्टैंड पर खड़ी बसें--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:63- सतनाली बस स्टैंड पर खड़ी बसें--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:63- सतनाली बस स्टैंड पर खड़ी बसें--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:63- सतनाली बस स्टैंड पर खड़ी बसें--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:63- सतनाली बस स्टैंड पर खड़ी बसें--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:63- सतनाली बस स्टैंड पर खड़ी बसें--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:63- सतनाली बस स्टैंड पर खड़ी बसें--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:63- सतनाली बस स्टैंड पर खड़ी बसें--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed