फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Theft incident on the bus stand is increasing

बस स्टैंड पर बढ़ रही चोरी की वारदात

Sat, 21 Aug 2021 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Theft  incident on the bus stand is increasing
इन दिनों रोडवेज बस यात्री चोरों के निशाने पर हैं। पिछले 60 दिनों के दौरान एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदातें रोडवेज बसों में सवार यात्रियों अथवा बस स्टैंड के पास हो चुकी हैं। शुक्रवार को भी महेंद्रगढ़ लोहारू मार्ग की रोडवेज बसों में चोरी की तीन वारदात हुईं। चोरों ने बस यात्री महिलाओं के बैग से पर्स निकाल कर 37 हजार रुपये तथा सोने की अंगूठी और चेन पर हाथ साफ कर दिए।
विज्ञापन

गांव झगड़ौली निवासी धर्मबीर ने बताया कि उसकी पत्नी मंजू सुबह 9:30 महेंद्रगढ़-लोहारू बस से अपने मायके जा रही थी। उसके बैग के अंदर रखे पर्स में दस हजार रुपये थे। वह पर्स चढ़ते समय किसी ने बैग से निकाल लिया। उसकी पत्नी सतनाली पहुंची तो उसने पैसे निकालने के लिए अपना पर्स निकालना चाहा तो बैग के अंदर पर्स गायब मिला। यह बात बस में फैल गई। अन्य लोगों ने भी अपने पैसे संभाले तो एक महिला 27 हजार रुपये गायब मिले तथा अन्य महिला सोने की अंगूठी और चैन गायब मिली। पीड़ित महिला ने इसकी सूचना अपने पति को दी। उसका पति धर्मबीर जब महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचा तो वहां उन्हें इस प्रकार की वारदात होते रहने की बात बताई। पिछले दो महीने में एक दर्जन से अधिक चोरियों हो चुकी हैं। । बस स्टैंड कर्मचारी भी थाना प्रभारी को दो से तीन बार लिख चुके हैं। बावजूद इसके बस स्टैंड पर पुलिस चौकी नहीं खोली जा रही।
विज्ञापन

त्योहार के दौरान बढ़ सकती हैं वारदात
रविवार को रक्षाबंधन का पर्व है। इस दौरान तीन दिनों तक बस स्टैंड पर यात्रियों को भारी भीड़ रहेगी। आम दिनों बस स्टैंड पर चोरियां तथा चैन स्नेचिंग के मामले सामने आ रहे हैं तो रक्षाबंधन पर चोरी की वारदात बढ़ने की संभावना है। इसके लिए बस स्टैंड प्रशासन एवं लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। वैसे अड्डा इंचार्ज वेदप्रकाश ने थाना प्रभारी को पत्र लिखकर तीन दिन के लिए बस स्टैंड पर पुलिस तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी से कई बार की जा चुकी है शिकायत
समाजसेवी रामनिवास पाटोदा कई बार पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन को लिखित में शिकायत देकर बस स्टैंड पर पुलिस चौकी खोले जाने की गुहार लगा चुके हैं। रोडवेज डिपो के जरनल मैैनेजर नवीन शर्मा भी पुलिस अधीक्षक को लेटर लिखकर पुलिस चौकी खोले जाने की अपील कर चुके हैं। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड इंचार्ज तीन चार बार थाना प्रभारी अजयवीर को इस बारे में अवगत करवा चुके हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस प्रशासन की नींद नहीं खुल रही।
महिलाओं के लिए आज से बसें रहेंगी फ्री
प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए 36 घंटे तक रोडवेज बसें फ्री करने की घोषणा की है। यह योजना शनिवार दोपहर 12 बजे से लेकर शनिवार रात 12 बजे तक रहेगी। योजना के तहत महिला के साथ 15 वर्ष तक बच्चा नि:शुल्क यात्रा कर सकेगा। यह योजना पूरे हरियाणा में लागू रहेगी।

रक्षाबंधन पर बसों के रूट बढ़ेंगे
रक्षाबंधन पर लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए रोडवेज विभाग ने तैयारी कर ली। अड्डा इंचार्ज वेदप्रकाश ने बताया कि हर रूट पर बसें चलेंगी। लोकल रूटों पर बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस पर्व को लेकर अतिरिक्त स्टाफ भी लगाया जाएगा। दो बसें अतिरिक्त भी रहेंगी, किसी बस के खराब होने पर उनका प्रयोग किया जा सकेगा। दादरी, नारनौल, कनीना, रेवाड़ी की 10 से 20 मिनट बाद सर्विस रहेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि जैसे-जैसे सवारियां बढ़ेंगी तो बसों के चक्कर भी बढ़ा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed