फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Theft in Ganesh Colony at Narnaul

Narnaul: अपने बेटे के पास नोएडा गया था परिवार, पीछे से घर में हो गई लाखों की चोरी, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sun, 08 Jun 2025 05:43 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 08 Jun 2025 05:43 PM IST
सार

गणेश कॉलोनी में एक बंद मकान से नकदी और आभूषण चोरी हो गए। परिवार के सदस्य नोएडा गए थे, तभी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Theft in Ganesh Colony at Narnaul
नारनौल में एक घर में हुई चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की गणेश कॉलोनी में एक बंद मकान से नकदी और आभूषण चोरी हो गए। परिवार के सदस्य नोएडा गए थे, तभी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पड़ोसी ने दी सूचना 

गणेश कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह और उनका परिवार 1 जून को छोटे बेटे के पास नोएडा गए थे। इस दौरान उनके घर में कोई मौजूद नहीं था। 7 जून की सुबह करीब 11 बजे पड़ोसी कर्ण सिंह ने फोन कर बताया कि उनके घर का मुख्य गेट खुला है। राजेंद्र ने पड़ोसी से घर की जांच करने को कहा। कुछ देर बाद कर्ण सिंह ने बताया कि घर में सामान बिखरा पड़ा है।
विज्ञापन


कैश और सोने के आभूषण चोरी

इसके बाद राजेंद्र ने अपने भाई रवि भारत को सूचना दी। रवि ने मौके पर पहुंचकर डायल 112 पर चोरी की सूचना दी। राजेंद्र भी नोएडा से लौटकर दोपहर 3 बजे घर पहुंचे। जांच में पता चला कि 50 हजार रुपये नकदी, एक टाइटन घड़ी, सोने के दो झुमके, मांग टीका, नोज पिन, सोने की अंगूठी और अन्य सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Rohtak: संदिग्ध हालत में चाकू लगने से बहन की मौत, भाई ने निगला जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed