{"_id":"5f3ad03a8ebc3eabe82cde1a","slug":"the-truck-hit-the-young-man-to-death-narnol-news-rtk569180755","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक का चालान भरने जा रहे राज मिस्त्री को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक का चालान भरने जा रहे राज मिस्त्री को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- नांगल सिरोही और जोनावास के मध्य सड़क हादसे के बाद मौके पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : Narnol
नारनौल-महेंद्रगढ़ हाईवे पर बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक राजस्थान का रहने वाला है। वह चालान भरने के लिए नारनौल जा रहा था। मृतक के परिजनों के नहीं पहुंचने के कारण पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका। स्टेट हाईवे पर यह पिछले 15 दिन में तीसरी मौत है।
राजस्थान के करौली जिला निवासी 36 वर्षीय हरी लाल पिछले कुछ समय से हिसार के बालसमंद में राज मिस्त्री था। 26 जुलाई को पुुलिस ने उसकी बाइक का चालान किया था। नारनौल में चालान भरने वह महेंद्रगढ़ की ओर से नारनौल जा रहा था। सोमवार की सुबह करीब दस बजे जब वह जौनावास से नांगल सिरोही के बीच तो सामने से एक ट्रक आ रहा था।
होटल के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। जसिमें हरीलाल गंभीर घायल हो गया। घायल को राहगीरों ने नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहन कब्जे में ले लिया। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन कर सूचित किया। देर शाम तक मृतक के परिजनों के नहीं पहुंचने के कारण पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरीलाल के चार बच्चे हैं। जिसमें तीन लड़की तथा एक लड़का है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एसआई जगमोहन ने बताया कि मृतक के परिजन पहुंच नहीं सके हैं। जिस कारण अभी तक पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका। दोनों क्षतिग्रस्त वाहन पुुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
पिछले तीन महीने में हाईवे पर हुए हादसे...
26 जून सिसोठ के पास बाइक रोडवेज ड्राइवर की बाइक को ट्रक ने टक्कर मारी, मौत।
28 जून गांव जोनावास के पास ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी, बारहवीं के छात्र की मौत
11 जुलाई गांव नांगल सिरोही के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत
06 अगस्त राव तुलाराम चौक के पास बाइक सवार 22 वर्षीय युवती की मौत
13 अगस्त डंपर की चपेट में आने से आईटीआई छात्र मोहित यादव की मौत