फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The temperature will drop in the coming days

आगामी दिनों में तापमान में आएगी गिरावट

Tue, 25 Jan 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The temperature will drop in the coming days
क्षेत्र में हुई बारिश के बाद जिले में ठंड का कहर जारी है। सुबह धूंध व सूर्य का बादलों में लूका छिपी का खेल जारी रहने से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी बर्फीली हवाओं की वजह से लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है जिसकी वजह से सूबे के साथ जिला महेंद्रगढ़ पर सर्दी के सभी रूपों का सितम जारी है। मंगलवार को जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नारनौल का अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वर्तमान समय वातावरण में मौजूद पर्याप्त नमी और कम तापमान के चलते अगले 2-3 दिनों के दौरान संपूर्ण इलाके पर घना कोहरा के बादल और धुंध छाई रहेगी। दिन के तापमान के साथ रात के तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी। जिसके वजह से शीतलहर और कोल्ड डे की फिर से स्थिति बनने की संभावनाएं हैं। जनवरी के अंत तक अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे ही बने रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed