फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The story of Lord Rama and Bharat reconciliation

Mahendragarh-Narnaul News: भगवान श्रीराम और भरत मिलाप की सुनाई कथा

Thu, 06 Jun 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 06 Jun 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
The story of Lord Rama and Bharat reconciliation
सतनाली। गांव श्यामपुरा के हनुमान मंदिर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा व सत्संग के सातवें दिन श्रद्धालुओं को श्रीराम-भरत मिलाप की कथा सुनाई। महाराज हरिदास ने बताया कि प्रभु श्रीराम को मनाने गए थे, भरत को यह पता चलता है कि प्रभु श्रीराम अपने छोटे भाई लक्ष्मण और पत्नी सीता के साथ चित्रकूट में ठहरे हुए थे। तब राजकुमार भरत तुरंत ही उनसे मिलने के लिए चित्रकूट की ओर प्रस्थान करते हैं। उनके साथ उनका सैन्य दल भी होता हैं।
विज्ञापन

चित्रकूट में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता अपनी कुटिया के बाहर शांति पूर्वक बैठे हुए हैं, तभी उन्हें कहीं से पदचाप और इस कारण धूल उड़ती हुई दिखाई देती हैं। भरत अपनी सेना के साथ चित्रकूट पधार रहे हैं। राजकुमार भरत अपने बड़े भाई श्रीराम को देखते हैं, वे उनके पैरों में गिर जाते हैं और उन्हें दंडवत प्रणाम करते हैं। साथ ही साथ उनकी आंखों से अविरल अश्रुधारा बहती हैं। तब राजकुमार भरत पिता महाराज दशरथ की मृत्यु का समाचार बड़े भाई श्रीराम को देते हैं और इस कारण श्री राम, माता सीता और छोटा भाई लक्ष्मण बहुत दुखी होते हैं। अगले दिन भरत श्रीराम को अयोध्या लेकर जाने की बात कहते है। भगवान श्रीराम जाने से मना कर देते हैं। तब राजकुमार भरत बड़े ही दुखी मन से अयोध्या वापस लौटने के लिए प्रस्थान करने की तैयारी करते हैं। तब भरत ने कहा जब तक आप अयोध्या नहीं आ जाते तब तक मुझे आपकी चरण पादुकाएं दे दीजिए। तब श्रीराम अपनी चरण पादुकाएं भरत को दे देते है और भरत उन्हे लेकर अयोध्या लौट जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed