फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The story concluded with a havan

Mahendragarh-Narnaul News: हवन के साथ कथा का हुआ समापन

Sun, 31 Aug 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 31 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The story concluded with a havan
फोटो संख्या:66- बाबा भैरु मंदिर सतनाली में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर हवन करते श्रद्धा
सतनाली। बाबा भैरू मंदिर परिसर में हवन के साथ कथा का समापन किया गया। पंडित अनिल पुरोहित ने कथा में बताया कि हवन करने से वातावरण में शुद्धिकरण होता है। इसके साथ-साथ हवन में बैठने वाले प्रत्येक व्यक्ति को लाभ मिलता है। पूजा के बाद हवन करना आज भी उतना ही महत्वपूर्ण और शुभ माना गया है जितना प्राचीन काल में हुआ करता था। हिंदू धर्म में हवन को शुद्धिकरण का एक विशेष गुण माना गया है। शास्त्रों के अनुसार पूजा-पाठ समेत कोई भी धार्मिक कार्य हवन के बिना अधूरा माना जाता है। हवन करने के उपरांत आस पड़ोस की नकारात्मक शक्तियां और बुरी आत्माओं के प्रभाव को भी समाप्त किया जाता है। इस मौके पर अधिवक्ता पवन पारीक, महेंद्र वालिया, राजेंद्र शर्मा, छत्रपाल सिंह राठौड़, बशेशर सेठ, बजरंग पारीक, प्रदीप पारीक, ओमदत जागड़ा, संतु शेखावत, उषा, उर्मिला देवी, कृष्णा शर्मा, पुष्पा मितल, रोशनी जागड़ा सहित अनेक लोगों ने हवन में आहूति डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed