फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The stage of Shri Krishna Dramatic Club will be decorated with new faces, Ramleela will start from 7.

Mahendragarh-Narnaul News: नए चेहरों के साथ सजेगा श्री कृष्णा ड्रैमेटिकल क्लब का मंच, 7 से शुरू होगी रामलीला

Mon, 05 Oct 2026 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The stage of Shri Krishna Dramatic Club will be decorated with new faces, Ramleela will start from 7.
फोटो नंबर-10अनाज मंडी की रामलीला को लेकर रिहर्सल करते कलाकार। स्रोत: संस्था
नारनौल। पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री कृष्णा ड्रैमेटिकल क्लब का रंगमंच एक बार फिर भगवान श्रीराम की लीला के मंचन के लिए तैयार है। भगवान नारायण सेवा संस्था के तत्वावधान में 7 से 21 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली रामलीला में इस बार अनुभवी कलाकारों के साथ बच्चों और युवाओं की नई प्रतिभा भी दर्शकों को देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

नए कलाकारों को अलग-अलग पात्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें पिछले एक माह से नियमित रूप से संवाद, अभिनय और मंच संचालन का अभ्यास करवाया जा रहा है। इस बार करीब पांच से सात बच्चे और चार नए युवा कलाकार रिहर्सल में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने बताया कि कनिष्क भगवान श्रीराम और ध्रुव लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे। नए कलाकारों को उनके पात्र के अनुरूप विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रामलीला प्रभारी एवं मंत्री दयानंद सैनी ने बताया कि इस बार कुछ पात्रों के अभिनय में बदलाव किया गया है ताकि मंचन को अधिक प्रभावशाली बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 साल से हो रहा मंचन
श्री कृष्णा ड्रैमेटिकल क्लब के मंच पर पिछले करीब 15 वर्षों से लगातार रामलीला का मंचन होता आ रहा है। पिछले दो-तीन वर्षों में शहरवासियों में रामलीला के प्रति उत्साह बढ़ा है, जिससे मंचन के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं।

युवाओं की भागीदारी रहेगी विशेष आकर्षण
रामलीला की शुरुआत 7 अक्तूबर को शिव-पार्वती संवाद, शिव तलहटी, वेदवती और श्रवण कुमार के मंचन से होगी। क्लब प्रधान रवि गर्ग ने बताया कि तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और कलाकार प्रतिदिन रिहर्सल कर रहे हैं। अनुभवी कलाकारों के साथ बच्चों और युवाओं की भागीदारी इस बार रामलीला का विशेष आकर्षण रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed