फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The roads are deserted... people are suffering from hot winds, temperatures cross 45 degrees

Mahendragarh-Narnaul News: सड़कें सूनी... गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल, तापमान 45 डिग्री के पार

Sun, 19 May 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 19 May 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
The roads are deserted... people are suffering from hot winds, temperatures cross 45 degrees
फोटो संख्या:75-भीषण गर्मी के चलते सुनसान महेंद्रगढ़- रेवाड़ी सड़क मार्ग--स्रोत-संवाद
नारनौल। क्षेत्र में लगातार पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। इससे दिन और रात के तापमान में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। ऐसे में इस बार बीते पांच साल का रिकॉर्ड भी टूट सकता है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में दिन का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री दर्ज किया गया। रात का तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो लगातार सबसे ज्यादा गर्म दिन की और सबसे ज्यादा गर्म रात की हैट्रिक बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि लगातार दिन और रात के तापमान में रिकॉर्ड तोड़ उछाल देखने को मिल रहा है। इससे मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए सिरसा, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है और शेष हरियाणा के सभी जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि 5-10 प्रति घंटे की रफ्तार से उष्ण गर्म हवाओं ने वातावरण से नमी को सोख लिया, जिसकी वजह से गर्मी ने अपने तेवरों को और ज्यादा रौद्र बना लिया है। उन्होंने बताया कि 22 मई को बंगाल की खाड़ी पर एक लो प्रेशर एरिया जो डिप डिप्रेशन से समुद्री चक्रवर्तीय तूफान बनने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा तापमान

शनिवार को भी नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात का तापमान क्रमश: 30.0 और 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं दिन का तापमान क्रमश: 45.5 डिग्री सेल्सियस और 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। नारनौल और महेंद्रगढ़ के दिन और रात के तापमान क्रमशः सामान्य तापमान से 3.0 डिग्री सेल्सियस और 5.4 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना हुआ है।

वर्ष 2019 में 48.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था तापमान

मई माह में लगातार गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। इसकी वजह से 5 साल पहले का रिकार्ड टूटने की संभावना बन रही है। हालांकि वर्ष 2019 में जून माह में रिकॉर्ड तोड़ तापमान पहुंचा था, लेकिन इस बार मई माह में ही 45 से ऊपर लगातार तापमान बना हुआ, जो चिंता का विषय है। वहीं आमजन का बुरा हाल है। ऐसे में आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

फोटो संख्या:75-भीषण गर्मी के चलते सुनसान महेंद्रगढ़- रेवाड़ी सड़क मार्ग--स्रोत-संवाद

फोटो संख्या:75-भीषण गर्मी के चलते सुनसान महेंद्रगढ़- रेवाड़ी सड़क मार्ग--स्रोत-संवाद

फोटो संख्या:75-भीषण गर्मी के चलते सुनसान महेंद्रगढ़- रेवाड़ी सड़क मार्ग--स्रोत-संवाद

फोटो संख्या:75-भीषण गर्मी के चलते सुनसान महेंद्रगढ़- रेवाड़ी सड़क मार्ग--स्रोत-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed