फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The pond has become a den of drunkards, affecting the faith of devotees

Mahendragarh-Narnaul News: जोहड़ बना शराबियों का अड्डा, श्रद्धालुओं की आस्था पर ग्रहण

Fri, 14 Nov 2025 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 14 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
The pond has become a den of drunkards, affecting the faith of devotees
फोटो 03जोहड़ के पास रखी बेंच की नीचे पड़ी शराब की खाली बोतलें। संवाद
नांगल चौधरी। क्षेत्र का प्राचीन जोहड़ जो वर्षों से ग्रामीणों की आस्था और धार्मिक मान्यताओं का केंद्र रहा है। इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जोहड़ के आसपास शाम ढलते ही शराबी लोगों का जमावड़ा लग जाता है जिससे माहौल बेहद खराब रहता है। कई बार शिकायतें करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई जिससे ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि यह जोहड़ धार्मिक महत्व रखता है। यहां महिलाएं और बच्चे नियमित रूप से जल चढ़ाने, पूजा करने और मछलियों को दाना डालने आते हैं लेकिन आसपास फैली गंदगी, खाली शराब की बोतलें, आपराधिक तत्वों की मौजूदगी और सफाई व्यवस्था की कमी के कारण जोहड़ का माहौल खराब हो चुका है।
विज्ञापन

स्थानीय महिलाओं का कहना है कि वे अब शाम के समय यहां आना सुरक्षित नहीं समझते हैं। जोहड़ के पास सफाई व्यवस्था बिल्कुल चरमराई हुई है। कूड़े-कचरे के ढेर, टूटे हुए बेंच के कारण यह स्थान अपनी पहचान खोता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी कई बार नगर पालिका और पुलिस प्रशासन को शिकायतें दी गईं लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन ने जल्द कदम नहीं उठाए तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लोगों ने प्रशासन से जोहड़ क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त, शराबियों के खिलाफ कार्रवाई, उचित सफाई व्यवस्था और जोहड़ के संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की है।


क्या कहना है वार्ड पार्षद का

वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बंटी भार्गव ने बताया कि जोहड़ के ऊपर की तरफ साफ-सफाई करवाई गई है लेकिन नीचे की ओर गिरने के डर से सफाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि नशेड़ियों के खिलाफ पहले भी पुलिस को शिकायत दी गई थी जिस पर पुलिस ने गश्त भी शुरू की थी जिससे नशेड़ियों का आना बंद हो गया था लेकिन पुलिस गश्त के हटते ही नशेड़ी फिर से आने लगे हैं जिसके लिए दोबारा से पुलिस को शिकायत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed