फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The perpetrator of the theft was arrested

चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला गिरफ्तार

Sat, 12 Nov 2022 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
The perpetrator of the theft was arrested
पुलिस ने दुकान में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप उर्फ सोनू निवासी बवाना थाना कनीना के रूप में हुई है। आरोपी ने शहर महेंद्रगढ़ क्षेत्र में ब्रह्मदेव चौक पर दुकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले आरोपी ने महेंद्रगढ़ क्षेत्र में कॉलेज रोड पर फोटो स्टूडियो की दुकान से कैमरे चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था, पूछताछ में पुलिस ने आरोपी के पास से कैमरे बरामद कर लिए थे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि नितिन निवासी महेंद्रगढ़ ने थाना शहर महेंद्रगढ़ में शिकायत देते हुए बताया कि शहर महेंद्रगढ़ में ब्रह्मदेव चौक पर आयुष लैब के नाम से उसकी दुकान है। शिकायतकर्ता ने बताया कि गत 25 सितंबर को दोपहर के समय वह किसी काम से बाहर गया हुआ था, इस दौरान उसकी दुकान से नकदी और लैपटॉप चोरी हो गए। शिकायतकर्ता ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई। मामले में कार्रवाई करते हुए थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपी की पहचान कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में आरोपी से लैपटॉप बरामद कर लिए गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed