फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The murder that happened 14 months ago was revealed, the accused arrested

14 माह पहले हुई हत्या का हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Jan 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The murder that happened 14 months ago was revealed, the accused arrested
कनीना पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी। संवाद - फोटो : Narnol
गांव धनौंदा में 14 माह पहले हुई हत्या का मामला सुलझा लिया गया है। हत्या के मामले में एक आरोपी को जयपुर, राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान अमित उर्फ मितवा निवासी धनौंदा के रूप में हुई है। पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी ने 14 माह पूर्व धनौंदा निवासी संजय की हत्या कर दी थी। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि कनीना थाना की पुलिस टीम को कनीना क्षेत्र में 12 नवंबर 2020 को धनौंदा गांव की बणी में शव मिला था। शव अधिक क्षत-विक्षत हालात में होने के कारण मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया था। उस दौरान पुलिस ने मृतक के भाई पिंकू के बयानों पर 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया था।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया किया है कि उसने ही संजय निवासी धनौंदा की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कनीना थाना प्रबंधक संतोष कुमार की शिकायत पर थाना कनीना में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। कनीना थाना प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि उन्हें थाना सिंधी कैंप जयपुर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अमित उर्फ मितवा निवासी धनौंदा ने करीब डेढ़ साल पहले संजय निवासी धनौंदा की हत्या करने की बात स्वीकार की है। आरोपी जयपुर गया था। वहां की पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लिया था। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उसने संजय की हत्या करना स्वीकार किया। इस पर कनीना थाना की पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जयपुर से अमित को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हत्या से कुछ समय पहले संजय के साथ उसका झगड़ा हो गया था। इसी के चलते उसने संजय की हत्या कर दी थी। मामले में पूछताछ के लिए और वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करने के लिए आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed