{"_id":"b9e8bb82f20da6b26c1540a900792cde","slug":"the-monkeys-will-get-rid-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लोगों को मिलेगी बंदरों के आतंक से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लोगों को मिलेगी बंदरों के आतंक से राहत
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
कस्बे में कई वर्षाें से जारी बंदरों के आतंक से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जग गई है। नगर पालिका प्रशासन ने बंदरों पर शिकंजा कसने के लिए बंदर पकड़ने की टीम को ठेके पर बुलाकर यह कार्य युद्ध स्तर पर जारी किया है।
विज्ञापन
पिछले दो दिनों के अंदर एक दर्जन से अधिक बंदरों को पकड़कर कार्रवाई शुरू की है। मथुरा से आई टीम के सदस्य बंदरों को बंदरों को पकड़कर पहाड़ी व बणी में छोड़ने का कार्य करेगी। नगर पालिका प्रशासन द्वारा चलाए गए इस अभियान में टीम के सदस्य प्रत्येक बंदर पर 900 सौ रुपये की राशि प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय कस्बे में पिछले कई वर्षों से बंदरों का आतंक लगातार जारी है। बंदरों का झुंड का झुंड बाजार व मकानों की छतों पर आतंकित मचा रहे हैं। इसके अलावा फल व सब्जी की रेहडियों से समान उठाने को लेकर राहगीरों के हाथ से सामान छीनकर बंदक लोगों में आतंक फैला चुके हैं। अब इस अभियान से लोगों ने राहत की सांस की ली है।
विज्ञापन