{"_id":"62828add710c7a6b80031efc","slug":"the-missing-child-was-found-within-an-hour-narnol-news-rtk646837221","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता सात वर्षीय बच्चे को पुलिस ने एक घंटे में तलाशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता सात वर्षीय बच्चे को पुलिस ने एक घंटे में तलाशा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगल चौधरी। रविवार शाम को घर से लापता एक बच्चे की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी और उनकी टीम ने एक घंटे में ही बच्चे को ढूंढ निकाला। इसके बाद परिजनों को सौंप दिया। बच्चे के परिजनों ने पुलिस टीम का आभार प्रकट किया। बच्चे को अपने साथ ले गए।
थाना प्रभारी रामनाथ ने बताया कि रविवार रात करीब 8 बजे फोन पर एक व्यक्ति द्वारा गांव छापड़ा-बीबीपुर के एक घर से एक सात वर्षीय बच्चे के लापता होने की सूचना मिली। लापता बच्चे की सभी डिटेल लेकर बच्चे को ढूंढने के लिए खुद व थाना नांगल चौधरी थाने की पुलिस की सभी टीमें अलग अलग जगह पर खोजबीन में जुट गई। करीब एक घंटे बाद खोजबीन में जुटी डायल 112 पुलिस की टीम मोहनपुर बाइपास पर पहुंची। बताए गए हुलिए का एक बच्चा साइकिल के साथ मिला। थाने में ले जाकर थाना प्रभारी ने बच्चे से पूछताछ की। जिस पर बच्चे ने अपना गांव छापड़ा बताया। माता का नाम सुनीता व पिता का अशोक बताया। बच्चे से घर से जाने के बारे में पूछने पर बताया कि वह साइकिल चलाता हुआ छापड़ा से नांगल चौधरी पहुंच गया और वह रास्ता भटक गया। साइकिल चलाते हुए मोहनपुर बाईपास की तरफ चला गया। थाना प्रभारी ने बच्चे के लापता होने की सूचना देने वाले व्यक्ति से संपर्क किया। बच्चे की एक फोटो मोबाइल पर भेजा। जिस पर परिजनों ने बच्चे को पहचान लिया। उसको लेने के लिए थाने में पंहुच गए। पुलिस ने सभी जरूरी कार्रवाई पूरी कर बच्चा परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने थाना प्रभारी रामनाथ, एसआई वीरेंदर यादव, एएसआई सुरेश, एएसआई रामपाल, ड्राइवर प्रदीप का धन्यवाद किया।