फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The miscreants absconded by snatching thousands of rupees and mobile after beating up the milk trader

दूध व्यापारी के साथ मारपीट कर हजारों रुपये व मोबाइल छीनकर फरार हुए बदमाश

Sat, 26 Mar 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The miscreants absconded by snatching thousands of rupees and mobile after beating up the milk trader
अटेली बहरोड सड़क मार्ग पर गांव बिहाली की बनी में दो बदमाश ने एक दूध व्यापारी के साथ मारपीट कर हजारों रुपये की नकदी व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव कांटी निवासी मुकेश कुमार नामक व्यक्ति दूध का व्यापार करता है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे अटेली से अपनी स्कूटी पर अपने गांव कांटी जा रहा था कि गांव बिहाली की बनी से गुजरने लगा तो दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों ने रोककर मारपीट करके 42 हजार रुपये की नकदी तथा मोबाइल छीनकर ले गए। पीड़ित ने राहगीरों की सहायता से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटना स्थल का अवलोकन कर अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। बता दें कि अटेली से कांटी-खेड़ी के बीच की दूरी करीब 13 किलोमीटर है। बिहाली गांव से आगे व कांटी के बीच रोड पर वन आरक्षित क्षेत्र लगता है। इस स्थान पर अनेक बार वारदात हो चुकी है लेकिन एक किलोमीटर से भी कम की दूरी में पुलिस की गश्त नहीं होने पर अक्सर ऐसी घटनाएं होती है। तीन माह पूर्व दिसंबर में एक कंपनी में कार्य करने वाले कर्मी के लैपटॉप व कुछ नकदी छीन ली थी। हालांकि इसी रोड पर बिहाली से तीन किलोमीटर दूर ही पुलिस चौकी है लेकिन ऐसी घटनाएं होना लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed