फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The last farewell to the jawan with moist eyes with military honors

नम आंखों से सैनिक सम्मान के साथ जवान को दी अंतिम विदाई

Mon, 29 Nov 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The last farewell to the jawan with moist eyes with military honors
ओमपाल सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : Narnol
उपमंडल के गांव खेड़ी तलवाना निवासी नौसेना के जवान ओमपाल सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार को पैतृक गांव पहुंचा। जवान का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 39 वर्षीय ओमपाल सिंह पिछले 21 वर्षों से भारतीय नौसेना में कार्यरत थे। ओमपाल सिंह वर्तमान में मुंबई में सेवारत थे और पिछले कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे।
विज्ञापन

मुंबई से आए नौसेना अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि ओमपाल सिंह अप्रैल में घर आए थे। छुट्टी से जाने के बाद उन्हें क्वारंटीन किया गया था। इसके बाद उनकी तबीयत लगातार खराब होती गई। 27 नवंबर को ओमपाल ने अंतिम सांस ली। ओमपाल सिंह भारतीय नौसेना में गनर इंस्ट्रक्टर के पद पर कार्यरत थे। उनके पार्थिव शरीर का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। युवाओं ने उनके सम्मान में बाइक रैली निकाली। ओमपाल के पार्थिव शरीर को फूलों से सजाकर खुले वाहन में रखकर गांव में परिक्रमा की गई। गांव में बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़े। नौसेना की दिल्ली से आई टुकड़ी ने सैनिक सम्मान के साथ पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें शस्त्र सलामी दी। प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार सतपाल ने पुष्प चक्र अर्पित किया। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की तरफ से वेलफेयर ऑफिसर कृष्ण कुमार, भूतपूर्व सैनिक संगठन महेंद्रगढ़ से कैप्टन मामराज सिंह, कैप्टन राजेंद्र सिंह, सूबेदार रामस्वरूप, सूबेदार ब्रह्म आर्य सहित अनेक पूर्व सैनिक भी जवान को अंतिम सलामी देने पहुंचे।
विज्ञापन

तीन भाइयों में सबसे छोटे थे ओमपाल
ओमपाल तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। ओमपाल के माता-पिता का 20 वर्ष पहले निधन हो गया था। ओमपाल मार्च 2002 में नेवी में भर्ती हुए थे। वर्ष 2006 में उनकी शादी हुई थी। उनके एक लड़का और दो लड़कियां हैं। लड़का दिव्यांग है।

 गांव खेड़ी तलवाना में नौसेना के जवान के पार्थिव शरीर को उतारते सेना के जवान और ग्रामीण। संवाद

गांव खेड़ी तलवाना में नौसेना के जवान के पार्थिव शरीर को उतारते सेना के जवान और ग्रामीण। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed