फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The happiness doubled after watching discussion on examination

Mahendragarh-Narnaul News: परीक्षा पे चर्चा देख खुशी की खुशी हुई दोगुनी

Tue, 11 Feb 2025 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The happiness doubled after watching discussion on examination
फोटो नंबर-30मॉडल संस्कृति स्कूल धौलेड़ा में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम देखती छात्रा खुशी। स्रोत
नारनौल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जब देश के विद्यार्थियों से परीक्षा पर चर्चा कर रहे थे, तब यहां धौलेड़ा के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में 12वी की छात्रा खुशी की खुशी दोगुनी हो रही थी। करीब दो सप्ताह पहले ही उसे पीएम से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देश की राजधानी जाने का मौका मिला था। अंतिम टीम में उसका चयन भले नहीं हो सका, लेकिन पीएमओ की ओर से उसे गणतंत्र दिवस परेड और प्रधानमंत्री म्यूजियम देखने का मौक दिया गया।
विज्ञापन




राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, धौड़ेला में सोमवार को बड़ी स्क्रीन पर परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम दिखाया गया। इसी स्कूल की छात्रा खुशी का पहले मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चयन हुआ था। इस कार्यक्रम में प्रदेश के दो ही बच्चों का चयन हुआ था। हालांकि प्रधानमंत्री से सवाल करने के लिए सिरसा के अजय का ही चयन हुआ था। खुशी ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए 105 बच्चों का चयन किया गया था। इस दौरान सभी 24 से 29 जनवरी तक सभी दिल्ली में ही रहे थे। स्कूल के उप प्राचार्य डॉ. पंकज गौड़ ने कहा कि विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा दिखाने के लिए उचित व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर स्कूल के सभी छात्र और शिक्षक मौजूद रहे। खुशी के पिता जिले सिंह मेवात के सरकारी स्कूल के शिक्षक हैं। दिल्ली से लौटी खुशी के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था और खुशी को विद्यालय परिवार एवं ग्राम पंचायत की ओर से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed