फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The former education minister met the Railway Minister and demanded a re-survey of the railway route.

रेलमंत्री से मिलकर पूर्व शिक्षामंत्री ने की रेल मार्ग का दोबारा सर्वे कराने की मांग

Thu, 11 Aug 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The former education minister met the Railway Minister and demanded a re-survey of the railway route.
महेंद्रगढ़। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने बुधवार देर शाम रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से दिल्ली कार्यालय में मुलाकात कर चरखी दादरी-अलवर रेल मार्ग का दोबारा सर्वे कराने की मांग की। इस दौरान रोहतक के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा और रेलवे के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को बताया कि अलवर से दादरी रेल लाइन के लिए 2011 में सर्वे हुआ था जिसमें यह रेल लाइन महेंद्रगढ़ नारनौल होकर गुजारने की योजना थी। अलवर से दादरी तक लगभग 92 किलोमीटर रेल मार्ग के लिए 705 करोड़ रुपये का रेल बजट में प्रावधान किया था। हाल ही में इस रेल लाइन को दूसरी जगह से होकर गुजरना दिखाया गया है। कुछ सामाजिक संगठनों ने भी व्यक्तिगत मिलकर उक्त रेल लाइन को महेंद्रगढ़ नारनौल से गुजरने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

यह भी बताया कि प्रदेश का पहला केंद्रीय विश्वविद्यालय जाट पाली में है जो महेंद्रगढ़ से महज 7 किलोमीटर दूर है। यहां देशभर से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। अच्छे शिक्षण संस्थानों ने न केवल महेंद्रगढ़ अपितु पूरे प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान में भी अपनी शाखाएं खोली हैं। महेंद्रगढ़ में हजारों की संख्या में विद्यार्थी यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यदि नया रेल मार्ग दादरी से महेंद्रगढ़ होते हुए बने तो इससे महेंद्रगढ़ शिक्षा क्षेत्र में ओर भी तेज गति से उन्नति के पथ पर आगे बढ़ेगा। कहा महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन बाडमेर-हावडा, जोधपुर से दिल्ली व दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं होने की लोगों को असुविधा हो रही है। रेल मंत्री पूर्व मंत्री को आश्वस्त किया कि वे उनकी मांगों को संज्ञान लेंगे। इस अवसर पर दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटौदा, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, दयांशकर तिवाड़ी, महाबीर भांडोरिया, कुलदीप शर्मा, अमित भारद्वाज पाली, अमित भारद्वाज रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed