फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The flaws in the electricity bill will be removed: Rish Yadav

बिजली बिल की खामियां दूर की जाएंगी: रहीश यादव

Wed, 23 Jul 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 23 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The flaws in the electricity bill will be removed: Rish Yadav
फोटो नंबर- 13बिजली अदालत में ​शिकायत दर्ज करवाते उपभोक्ता। संवाद - फोटो : रपटे में जाल डालकर बाइक को बाहर निकालते स्थानीय लोग। संवाद
नारनौल। 13वीं बिजली अदालत में मंगलवार को जिलेभर से 27 उपभोक्ता शिकायत लेकर निगम कार्यालय पहुंचे। इनमें करीब 15 उपभोक्ताओं ने ज्यादा बिल की शिकायत की । सुपरिटेंडेंट रहीश यादव ने कहा कि बिजली बिल में खामियां पाई जाती हैं तो उसे दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं कुछ उपभोक्ताओं ने उपयोग से अधिक बिजली बिल की शिकायत दर्ज करवाई। अधिकारियों ने बिल का निरीक्षण करने और त्रुटि पाए जाने पर उसे ठीक करने के आदेश दिए। सुपरिटेंडेंट रहीश यादव ने बताया कि जो उपभोक्ता केवल एवरेज बिल जमा कर रहे थे, इस बार उच्च विभाग के आदेशानुसार बकाया बिल जोड़ कर बिजली बिल जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

यदि किसी उपभोक्ता के बिजली बिल में खामियां पाई जाती हैं तो उसे दुरुस्त किया जाएगा। इस अवसर पर अशोक सैनी, विनोद कुमार, बिजेंद्र सिंह और प्रदीप सैनी सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। बिजली अदालत में नारनौल शहरी क्षेत्र से 15,नारनौल ग्रामीण क्षेत्र से 4, सिहमा से 4, सतनाली से 2, अटेली से 01 और महेंद्रगढ़ ग्रामीण क्षेत्र से एक उपभोक्ता ने शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैलून का नियमित बिजली का बिल जमा करता हूं। इस बार बिजली का बिल 32378 रुपये का आया है। हर महीने 1500 से 2000 तक का बिल आता था। अधिक बिजली बिल की शिकायत अदालत में दर्ज कराई। जहां जल्द समाधान का आश्वासन मिला है।-विनोद कुमार, मोहल्ला माली टिब्बा

---------
घर में बिजली का कम उपभोग करता हूं। फिर भी बिल बहुत ज्यादा आ रहा है। बीते माह भी बिजली बिल करीब 4400 रुपये है। बिजली अदालत में शिकायत दर्ज करवाई। जहां जांच के दौरान त्रुटि पाए जाने पर उसे ठीक करने का आश्वासन दिया गया है।-सुरेश कुमार, गांव सिलारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article