{"_id":"682f6adb42af4aba6806860c","slug":"the-first-merit-list-for-admission-in-colleges-will-be-released-on-june-19-narnol-news-c-196-1-nnl1003-124895-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महाविद्यालयों में दाखिले के लिए 19 जून को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महाविद्यालयों में दाखिले के लिए 19 जून को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट
Thu, 22 May 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 22 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। जिले के महाविद्यालयों में दाखिले को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा वीरवार को पत्र जारी कर सभी तिथियां निर्धारित कर दी गई। 19 जून को पहली फाइनल मेरिट लिस्ट जारी हो जाएगी।
राजकीय महाविद्यालय के दाखिला प्रभारी सतीश सैनी और महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि 19 मई से शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 9 जून तक रहेगी। उन्होंने बताया कि अब समय सीमा को देखते हुए छात्र-छात्राएं जल्द ही अपने आवेदन कर दें। इसके बाद 10 जून को यदि फार्म में कोई गलती है तो उसे ठीक कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इसके बाद सभी फार्मों की कमेटी द्वारा ऑनलाइन जांच शुरू हो जाएगी। दाखिला प्रभारी सतीश सैनी ने बताया कि इस आनलाइन जांच के दौरान जिन छात्रों ने सीबीएससी व हरियाणा बोर्ड से 12वीं कक्षा पास की है तो उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी, लेकिन अन्य किसी बोर्ड से 12वीं कक्षा पास की है तो उसे जांच के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी आवेदनों की 15 जून तक कमेटी द्वारा जांच की जाएगी और जिसके भी दस्तावेजों में कहीं गलतियां पाई जाएंगी तो उसे फोन करके बुलाया जाएगा। दाखिला प्रभारी ने बताया कि जो छात्र ऑनलाइन आवेदन कर रहे वे उसमें अपने ही फोन नंबर डाले, जिससे उसे समय रहते अवगत करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि 16 जून को जांच प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और उसके बाद 18 जून को प्रोविजनल लिस्ट जारी होगी।
जिसे सभी छात्र देख ले, क्योंकि इसके बाद 19 जून को पहली फाइनल मेरिट लिस्ट जारी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पहली फाइनल लिस्ट जारी होने के बाद 20 से 23 जून तक ऑनलाइन फीस जमा करवानी होगी। दाखिला प्रभारी ने बताया कि इसके बाद 25 जून को दूसरी प्रोविजनल लिस्ट जारी होगी। जिसकी भी छात्र जांच कर ले। इसके बाद 26 जून को दूसरी फाइनल मेरिट सूची जारी होगी। यह सूची जारी होने के बाद 27 जून से 29 जून तक फीस जमा करवानी होगी। उन्होंने बताया कि एक जुलाई से खाली सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग होगी।
इंसेट
पीजी कॉलेज में अब तक आए 126 आवेदन
राजकीय महाविद्यालयों में चल रहे आवेदन को लेकर चौथे दिन वीरवार को राजकीय महाविद्यालय में 47 नए आवेदन हुए। कॉलेज के दाखिला प्रभारी सतीश सैनी ने बताया कि अब तक विभिन्न संकाय में 126 आवेदन आ चुके हैं। वहीं राजकीय महिला कॉलेज में आवेदन को लेकर जानकारी देते हुए दाखिला प्रभारी डॉ. ममता सिद्धार्थ ने बताया कि वीरवार को 29 नए आवेदनों के साथ विभिन्न संकाय में 60 आवेदन हो चुके हैं।