फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The first boxing ring in the district made up of six lakhs dedicated to players

जिले का पहला बॉक्सिंग रिंग को खिलाड़ियों को समर्पित किया

Wed, 24 Feb 2021 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
The first boxing ring in the district made up of six lakhs dedicated to players
जिले का पहला बॉक्सिंग रिंग मंगलवार को खिलाड़ियों को समर्पित किया गया। खेल स्टेडियम हॉल में छह लाख से बने बॉक्सिंग रिंग का शुभारंभ उपायुक्त अजय कुुमार ने किया। स्टेडियम में जल्द ही 370 मीटर का ट्रैक और टेनिस कोर्ट भी तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार ने बॉक्सिंग रिंग के उद्घाटन अवसर पर कहा कि खिलाड़ियों को सभी ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। राज्य सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल नीति बनाई है। जिसमें खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि के अलावा सरकारी नौकरी दी जा रही है। खेल स्टेडियम में जल्द ही अन्य खेलों के लिए भी ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। खेल स्टेडियम में 370 मीटर का ट्रैक बनाया जाएगा। इसके लिए खेल विभाग ने मुख्यालय को एस्टिमेट भेजा हुआ है। टेनिस कोर्ट के एस्टिमेट को स्वीकृति मिल चुकी है। जिला खेल अधिकारी परसराम ने बताया कि खिलाड़ियों के मार्गदर्शन के लिए भी कोच की व्यवस्था की गई है। खेल परिसर में 24 बाई 24 के बॉक्सिंग रिंग को बनाने पर करीब छह लाख रुपये का खर्च आया है। यहां सब जूनियर से लेकर सीनियर तक सभी वर्ग के खिलाड़ी अपनी तैयारी कर सकेंगे। बॉक्सिंग कोच मोनिका खिलाड़ियों को बॉक्सिंग के गुर सिखाएंगी। स्थानीय खिलाड़ियों को हर रोज अभ्यास का मौका मिलेगा। खेल स्टेडियम में कोच रोजाना दो घंटे सुबह, तीन घंटे शाम के समय उपलब्ध रहेंगे। इस मौके पर एसडीएम विश्राम कुमार मीणा,सीएमजीजीए कौस्तुभ विराट,जिला खेल अधिकारी परसराम, कोच नरेश पाल ,नरेंद्र, संजय कुमार,विनय , महिला प्रशिक्षक मोनिका सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed