फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The election of the deputy head postponed due to the absence of the election officer, now the schedule will be released after August 15

चुनाव अधिकारी के नहीं पहुंचने के कारण उप प्रधान के चुनाव स्थगित, अब 15 अगस्त के बाद जारी होगा शेड्यूल

Thu, 11 Aug 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
The election of the deputy head postponed due to the absence of the election officer, now the schedule will be released after August 15
एसडीएम साहब द्वारा तय चुनावी कार्यक्रम में नगर पालिका कार्यालय में नहीं पहुंचने के कारण उप प्रधान पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। एसडीएम साहब तो सोमवार को ही पारिवारिक कारणों के चलते अवकाश पर चल गए थे। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अन्य किसी अधिकारी तक की नियुक्ति भी नहीं की गई। शहर के विकास की बाट जोह रहे शहरवासियों की उम्मीदों पर उप प्रधान के चुनाव स्थगित होने से एक बार फिर से झटका लगा है। अब 15 अगस्त के बाद ही उप प्रधान पद के लिए चुनावी शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि 53 दिन पूर्व अपनी सरकार चुनी गई थी। वहीं शहर की सरकार के परिणाम भी 50 दिन पूर्व ही घोषित हो गए थे तथा शपथ लिए भी 28 दिन का समय गुजर चुका है। शहर के विकास को लेकर नगरपालिका चेयरमैन व 15 पार्षदों की एक भी अधिकारी बैठक नहीं होने से शहरवासियों में रोष है। वहीं बुधवार को उप प्रधान के चुनाव के लिए तय कार्यक्रम होने के बावजूद भी चुनाव अधिकारी एसडीएम वकील अहमद के नहीं पहुंचने से चुनाव रद्द होने से विकास की बाट जोह रहे शहरवासियों अब एक सप्ताह ओर इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

साहब ने स्वयं भेजा था पत्र
10 अगस्त तो उप प्रधान पद के लिए चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम वकील अहमद द्वारा पत्र भेजकर नपा सचिव व चेयरमैन तथा पार्षदों को अवगत कराया गया था लेकिन एसडीएम तो सोमवार से ही छुट्टी पर चल रहे हैं। वहीं शहरवासी इसे राजनीतिक हस्तक्षेत्र के रूप में भी देख रहे हैं। सरकार के नियमानुसार एक माह के समय अवधि के दौरान दोबारा से उप प्रधान के चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद करते रहे चुनाव अधिकारी का इंतजार
शहर के 15 वार्डों के पार्षद व चेयरमैन तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे से पहले नपा कार्यालय पहुंच गए थे। नामांकन के लिए सुबह 11 से 12 बजे के बीच होनी थी लेकिन सवा 11 बजे एसडीएम कार्यालय से कर्मचारियों ने जानकारी दी कि चुनाव अधिकारी मेडिकल अवकाश लेकर गए हुए हैं। एसडीएम के 16 अगस्त को पहुंचने की उम्मीद है। चुनाव अधिकारी नहीं पहुंचने के कारण नगर पालिका उपप्रधान के चुनाव स्थागित हो गए है। सरकार के नियमानुसार एक माह के दौरान फिर से उप पधान के चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद दोबारा से चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव को लेकर नगर पालिका की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी।
धरी रह गई ईवीएम मशीन
तय चुनावी कार्यक्रम के चलते ईवीएम मशीन भी चुनाव कार्यालय पहुंच गई थी। लेकिन एसडीएम सोमवार से अवकाश पर चले गए थे। शहर के पार्षद व अन्य लोग का कहना है कि अगर एसडीएम को अवकाश पर जाना था तो पहले ही इस बारे में सभी सूचित कर देना चाहिए था।
एसडीएम कार्यालय से आए कर्मचारी ने बताया कि साहब की तबीयत खराब है जिसके चलते वह आज नहीं पहुंच सकते। जब चुनाव अधिकारी ही नहीं पहुंचे तो सचिव द्वारा चुनाव स्थगित करने की घोषणा कर दी। अब 15 अगस्त के बाद ही एसडीएम द्वारा दोबारा चुनाव का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

-रमेश सैनी, प्रधान, नपा, महेंद्रगढ़।
पारिवारिक कारणों के चलते चार दिन के अवकाश पर हैं। चुनावों का शेड्यूल भी उन्होंने स्वयं बनाया था। अब 15 अगस्त के बाद चुनावी शेड्यूल जारी किया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार का कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं है। स्वतंत्रता दिवस पर्व के बाद ही नियमानुसार चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। चुनावी प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी।
-वकील अहमद, एसडीएम, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed