फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The driver held hostage looted cash and mobile

चालक को बंधक बनाकर लूटी नकदी और मोबाइल

Wed, 08 Jul 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/नारनौल
ब्यूरो/नारनौल Updated Wed, 08 Jul 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन

लूजोता के पास सोमवार देेर रात कार सवार बदमाशों ने डंपर चालक को बंधक बनाकर नकदी और मोबाइल लूट ली। चालक और परिचालक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डंपर चालक दलीप कुमार ने बताया कि वह रामपुरा से पत्थर भरकर धोलेड़ा के लिए रवाना हुआ था। उसके साथ परिचालक सलीम भी मौजूद था।

विज्ञापन


सोमवार रात लगभग 12:30 बजे नीली बत्ती की कार में बैठे छह बदमाशों ने डंपर रुकवा लिया। इसके बाद शीशा तोड़कर अंदर घुस गए। हथियारों के बल पर लुटेरों ने चालक और परिचालक दोनों को बंधक बनाकर नीचे उतार दिया। एक बदमाश डंपर लेकर नांगल दुर्ग की ओर चला गया। इसके बाद पीड़ित चालक और परिचालक को कार में बैठा लिया। इसके बाद मेघोत हाला के नजदीक किकर पर दोनों को बांध दिया।
विज्ञापन


बदमाश 10 हजार नकद और मोबाइल छीन ले गए। सुबह करीब साढे़ तीन बजे सूचना मिलने पर पुलिस ने वीटी करवाई। छानबीन के दौरान नांगल दुर्ग के नजदीक एक डंपर पलटा हुआ मिला। जिसकी पहचान की गई, तो डंपर चालक-परिचालक का ही पाया गया। एसएचओ संदीप कुमार ने बताया कि चालक की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ लूटपाट का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की खोजबीन आरंभ कर दी गई। उन्होंने बताया कि मामले की गुत्थी जल्द ही सुलझा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed