फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The drains were cleaned a year ago, now they are filled with bags

Mahendragarh-Narnaul News: एक वर्ष पहले करवाई गई थी नालों की सफाई, अब थैलियों से अटे हैं नाले

Tue, 25 Mar 2025 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The drains were cleaned a year ago, now they are filled with bags
फोटो संख्या:-52 बुचौली रोड पर कूड़े से अटा पड़ा नाला---संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में तीन वर्ष पहले गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। एक वर्ष से इन नालों की सफाई की सुध नहीं ली गई है। नगरपालिका ने सफाई अभियान में तो ताकत झोंक दी, लेकिन नालों की ओर ध्यान नहीं दिया। शहर के लोग कूड़े डालने की जगह पर कूड़ा नहीं डालते, बल्कि नालों में कूड़ा डालकर चले जाते हैं। गोशाला रोड, मसानी चौक, ढ़ाणाी मोहल्ला, बुचौली रोड, मोदाश्रम मंदिर के नाले कूड़े से अटे पड़े है। गदंगी से अटे इन नालों में मच्छर-मक्खी पनप रहे हैं।
विज्ञापन

हर वर्ष बारिश के मौसम में नाले ओवरफ्लो हो जाते है और गंदा पान सड़कों पर आ जाता है। नगर पालिका की ओर से एक वर्ष इन नालों की सफाई करवाई गई थी। शहर में स्थित नालों में दो से तीन फुट तक गंदगी अटी है। अगर नालों की सफाई नहीं कराई गई तो जलभराव की समस्या पैदा होगी। नपा की इस अनदेखी का खामियाजा शहर के लोगों को मानसून में जलभराव के रूप में भुगतना पड़ सकता है। हालात यह है कि शहर के ज्यादातर नाले गंदगी से अटे हैं।
विज्ञापन

----------
- वर्तमान में यह है नालों की हालत:
गोशाला रोड से बुचौली रोड पर नालों में दो-दो फुट कचरा, पॉलीथिन व गंदगी जमी है। वहीं मोहल्ला सैनीपुरा से गोशाला धोलपोश आश्रम तक नालों में पॉलिथीन, खरपतवार सहित गंदगी से अटे पड़े हैं। यहां तक की कुछ जगहों पर तो नालों के उपर लगाए गए ढक्कन भी टूट चुके है। कोका बगंडी से मोदाश्रम रोड तक नालों का भी ऐसा ही हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
- वर्जन:
शीघ्र ही नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा इन नालों की सफाई करवा दी जाएगी। अगर नालों में कूड़ा डालता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।

फोटो संख्या:-52 बुचौली रोड पर कूड़े से अटा पड़ा नाला---संवाद

फोटो संख्या:-52 बुचौली रोड पर कूड़े से अटा पड़ा नाला---संवाद

फोटो संख्या:-52 बुचौली रोड पर कूड़े से अटा पड़ा नाला---संवाद

फोटो संख्या:-52 बुचौली रोड पर कूड़े से अटा पड़ा नाला---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed