फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The district team won 9 medals in Gorakhpur.

Mahendragarh-Narnaul News: गोरखपुर में जिले की टीम ने 9 पदक जीते

Sun, 17 May 2026 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The district team won 9 medals in Gorakhpur.
16जेएनडी07: विजेता टीम अपने कोच के साथ। स्रोत कोच
जींद। स्मिता वूमेन रोइंग लीग में हरियाणा की जींद सिटी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम किए। जींद के हैबतपुर स्थित विद्या भारती स्कूल में संचालित छोटू राम स्पोर्ट्स क्लब की खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया। टीम के साथ हरियाणा रोइंग टीम के कोच चांद चहल मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंडर-15 वर्ग में रिया देशवाल और महकप्रीत कौर की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3:59.7 समय के साथ गोल्ड मेडल जीता। इस वर्ग में डेकन क्वीन टीम ने 4:01.8 समय के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। इसी वर्ग में काजल, अंतिम, स्वाती चहल और साक्षी की टीम ने 4:32.8 समय निकालते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया, जबकि कोलकाता सिटी टीम ने 4:15.9 समय के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ग मे भी जिले की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस वर्ग में मन्नत ने 4:19.3 समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं तमन्ना गोस्वामी और कुमकुम की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए 4:01.2 समय के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस वर्ग में भोपाल सिटी की टीम ने 3:58.1 समय के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-23 वर्ग में जिले की संगीता और नैना की जोड़ी ने शानदार रोइंग करते हुए 3:55.1 समय के साथ गोल्ड मेडल जीतकर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इस वर्ग में कटक सिटी टीम ने 3:56.2 समय के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया।

कोच चांद चहल ने बताया कि खिलाड़ियों ने कठिन मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की तैयारी कोच बिजेंदर और सावन कलकल की देखरेख में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed