{"_id":"65f20a5a94093973c401ba36","slug":"the-condition-of-the-incomplete-road-from-agrasen-chowk-to-mahila-police-station-will-improve-narnol-news-c-196-1-nnl1004-110310-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अग्रसेन चौक से महिला थाने तक अधूरी सड़क के सुधरेंगे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अग्रसेन चौक से महिला थाने तक अधूरी सड़क के सुधरेंगे हालात
Thu, 14 Mar 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में अग्रसेन चौक से महिला थाने तक अधूरी पड़ी सड़क के दिन सुधरने वाले हैं। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से एस्टीमेट बनाकर टेंडर छोड़ने की प्रकिया चल रही है।
यह सड़क बीते दो साल पहले किला रोड से महिला थाने तक बनाई थी, लेकिन महिला थाने के बीच में सड़क अधूरी छोड़ दी गई। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग नागरिक अस्पताल, रेलवे स्टेशन, डाक घर, पीजी कालेज सहित अनाज मंडी और लोहा मंडी के लिए जाता है। प्रतिदिन हजारों वाहनों का यहां से आवागमन होता है।
पेड़ नहीं उखाड़े बना दी थी सड़क
महिला थाने से अग्रसेन चौक तक दोनों तरफ सड़क बना दी थी, लेकिन इस दौरान सड़क के बीच आने वाले पेड़ों को नहीं उखाड़ा गया। सड़क के बीचोंबीच पेड़ों व खंभों की वजह से कई बार वाहन चालक घायल भी हो चुके हैं, लेकिन अब दो साल बाद इस सड़क के दिन सुधरने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
1.18 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क
नगर परिषद की तरफ से करीब 1.18 करोड़ रुपये से एस्टीमेट तैयार किया गया है, जिसका जल्द ही टेंडर छोड़ा जाएगा। सड़क के बनने से भारी वाहन चालकों को राहत मिलेगी। नगर परिषद ने महिला थाने से अग्रसेन चौक तक सड़क बनाने के लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया है।
अग्रसेन चौक से महिला थाना तक अधूरी सड़क का निर्माण कार्य के लिए करीब 1.18 करोड़ रुपये का टेंडर जल्द ही छोड़ दिया जाएगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
सुंदर सिंह, एक्सईएन नगर परिषद नारनौल।