फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The condition of the city will improve, Rs 12 crore will be spent

Mahendragarh-Narnaul News: शहर की सुधरेगी दशा, 12 करोड़ खर्च होंगे

Tue, 18 Jun 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 18 Jun 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
The condition of the city will improve, Rs 12 crore will be spent
फोटो संख्या:54- भगवान परशुराम चौक से कॉलेज रोड तक बदहाल सड़क मार्ग--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। पिछले दो साल से महेंद्रगढ़ शहर में अटके विकास कार्याें के अब शुरू होने की उम्मीद जगी है। नपा की ओर से शहर की दशा सुधारने के लिए करीब 12 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें पांच करोड़ की लागत से शहर की 13 मुख्य सड़कों का नव निर्माण व मरम्मत की योजना बनाई गई है। इसके अलावा शहर के 15 वार्डों में प्रत्येक की गलियों की दशा सुधार के लिए तीन-तीन लाख रुपये के हिसाब से 45 लाख रुपये का बजट तय किया गया है।
विज्ञापन

गत 13 जून को जिला नगर आयुक्त महाबीर प्रसाद के साथ नारनौल में हुई बैठक के दौरान उन्होंने एमई को इन सभी कार्याें को जल्द धरातल पर उतारने के लिए एक माह के समय में टेंडर सहित सभी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए थे। नपा की ओर से गत दिसंबर माह में 2300 स्ट्रीट लाइट खरीदने के लिए 58 लाख रुपये खर्च किए गए थे। अब इन्हें लगाने के लिए लोहे के पोल, टी बैंड, केबल सहित अन्य सामान की खरीद पर करीब 42 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा एक वर्ष पूर्व खत्म हुए घर-घर कचरा कलेक्शन को जल्द शुरू कराने के लिए करीब 2.25 करोड़ के टेंडर लगाए जाएंगे। इसके अलावा 2.25 करोड़ रुपये से शहर का मुख्य 11 हट्टा बाजार सड़क को चकाचक किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक वार्ड की गलियों व सड़कों की मरम्मत के लिए 45 लाख रुपये खर्च हों जो प्रत्येक वार्ड के हिस्से तीन-तीन लाख रुपये की राशि आएगी। इसके अलावा शहर के मुख्य 13 सड़कों के नवनिर्माण व मरम्मत के लिए पांच करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

दो माह में सभी कार्य दिखेंगे धरातल पर
नपा के जिम्मेदारों की मानें तो आगामी दो माह में यह सभी कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। इसके लिए नपा की ओर से बुधवार को फाइनेंस कमेटी की बैठक भी बुलाई गई है। बैठक में सभी कार्याें के लिए बजट निर्धारित कर उसे स्वीकृति प्रदान की जाएगी। अधिकारियों की ओर से प्रत्येक वार्ड पार्षद से उनकी गलियों व सड़कों का विवरण मांगा गया है जिन पर शीघ्रता से पैचवर्क की आवश्यकता है। प्रथम चरण में शहर की बदहाल सड़कों की दशा सुधारने के लिए काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नपा की ओर से आगामी दो माह के समय में अधिकांश योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा। प्रथम चरण में बदहाल सड़कों की दशा सुधारी जाएगी। जिला नगर आयुक्त के साथ हुई बैठक में उन्होंने नपा के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी थी। अब अधिकारी एक-दो माह में ही सभी प्रकार की प्रक्रिया पूरी करेंगे जिसके बाद काम शुरू किया जा सकेगा।

रमेश सैनी, प्रधान नगरपालिका महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:54- भगवान परशुराम चौक से कॉलेज रोड तक बदहाल सड़क मार्ग--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:54- भगवान परशुराम चौक से कॉलेज रोड तक बदहाल सड़क मार्ग--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:54- भगवान परशुराम चौक से कॉलेज रोड तक बदहाल सड़क मार्ग--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:54- भगवान परशुराम चौक से कॉलेज रोड तक बदहाल सड़क मार्ग--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:54- भगवान परशुराम चौक से कॉलेज रोड तक बदहाल सड़क मार्ग--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:54- भगवान परशुराम चौक से कॉलेज रोड तक बदहाल सड़क मार्ग--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed